facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-पाकिस्तान के बीच बनी शांति की सहमति जारी रहेगी : सेना

Advertisement

सेना अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय डीजीएमओ (सैन्य संचालन महानिदेशक) के बीच बातचीत के दौरान लिया गया था और इसके लिए किसी तरह की समाप्ति तिथि तय नहीं की गई है।

Last Updated- May 18, 2025 | 2:40 PM IST
India and Pakistan
Representative Image

भारत और पाकिस्तान के बीच 12 मई को सैन्य कार्रवाइयों को रोकने को लेकर बनी सहमति आगे भी जारी रहेगी। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी और इस बात को स्पष्ट रूप से खारिज किया कि यह सहमति केवल अस्थायी थी और इसकी अवधि 18 मई को खत्म हो जाएगी।

सेना अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय डीजीएमओ (सैन्य संचालन महानिदेशक) के बीच बातचीत के दौरान लिया गया था और इसके लिए किसी तरह की समाप्ति तिथि तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा, “जहां तक सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के निर्णय की बात है, इसकी कोई अंतिम तिथि नहीं है।”

इसके साथ ही सेना ने यह भी साफ किया कि रविवार को भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच किसी प्रकार की बातचीत तय नहीं है।

यह भी पढ़ें…ISRO की 101वीं उड़ान को लगा झटका, तीसरे चरण में फेल हुआ PSLV-C61 मिशन

गौरतलब है कि 12 मई को भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों ने यह सहमति जताई थी कि सीमा और अग्रिम इलाकों में गोलीबारी या किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी फैसला लिया गया था कि दोनों देश सीमाओं पर सैनिकों की संख्या में कमी लाने के लिए तत्क्षण कदम उठाएंगे।

इससे पहले 7 मई को भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया था, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए थे। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक भीषण आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी।

सेना अधिकारी ने यह भी बताया कि 11 मई को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया था कि पाकिस्तान की ओर से डीजीएमओ ने भारत को संपर्क कर यह प्रस्ताव रखा था कि दोनों देश शांति बनाए रखें और सैन्य कार्रवाइयों को रोक दें।

Advertisement
First Published - May 18, 2025 | 2:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement