facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेना ने ईस्ट सिक्किम में फंसे 1,000 पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

Advertisement
Last Updated- March 17, 2023 | 10:13 AM IST

सेना ने भारी बर्फबारी के बाद पूर्वी सिक्किम के ऊपरी इलाके छांगू में फंसे 1,000 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बुधवार दोपहर बाद नाथू ला, सोमगो (छांगू) झील और उसके आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी होने के बाद तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिससे पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, बर्फबारी के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप 15 किलोमीटर के एक हिस्से में 1,000 से अधिक पर्यटक व 200 वाहन फंस गए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इलाके में तैनात सैनिकों ने बचाव कार्य शुरू किया और आठ घंटे तक चले अभियान के बाद पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, “सभी पर्यटकों को आवास, गर्म भोजन, गर्म कपड़े और महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।”

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement