facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक करीब 58.22 प्रतिशत मतदान

Advertisement

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन मजबूत वापसी की उम्मीद कर रहा है।

Last Updated- November 20, 2024 | 7:23 PM IST
Around 58.22 percent voting till 5 pm in Maharashtra Assembly elections महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक करीब 58.22 प्रतिशत मतदान

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में बुधवार को शाम पांच बजे तक 58.22 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि गढ़चिरौली जिले में 69 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के साथ ही नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव हुआ जिसमें शाम पांच बजे तक 53.78 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन को सत्ता में वापसी की उम्मीद है। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि इस बार महाराष्ट्र में कुल 1,00,186 मतदान केंद्र बनाये गए हैं, जबकि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में 96,654 मतदान केंद्र थे।

राज्य में शाम पांच बजे तक सबसे अधिक 69.63 प्रतिशत मतदान गढ़चिरौली जिले में हुआ। जिले की अहेरी विधानसभा सीट पर 68.43 प्रतिशत मतदान, गढ़चिरौली निर्वाचन क्षेत्र में 69.22 प्रतिशत हुआ, जबकि अरमोरी में 71.26 फीसदी मतदान हुआ। मुंबई शहर जिले में 49.07 प्रतिशत मतदान हुआ और मुंबई उपनगरीय जिले में 51.76 प्रतिशत मतदान हुआ।

दक्षिण मुंबई के कोलाबा विधानसभा क्षेत्र में 41.64 प्रतिशत, माहिम में 55.23 प्रतिशत और वर्ली में 47.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शिवडी में 51.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि मालाबार हिल में 50.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुंबई के उपनगर भांडुप में 60.18 प्रतिशत, दहिसर में 50.98 प्रतिशत और बांद्रा पूर्व में 49.51 प्रतिशत मतदान हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे के कोपरी-पचपखाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 55.77 प्रतिशत मतदान हुआ जहां उनका मुकाबला शिवसेना (उबाठा) उम्मीदवार केदार दिघे से है। वहीं ठाणे जिले का समग्र प्रतिशत 49.76 प्रतिशत रहा। नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र, जहां से उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस मैदान में हैं, वहां शाम 5 बजे तक 51.54 प्रतिशत मतदान हुआ। नागपुर जिले में मतदान का आंकड़ा 56.06 प्रतिशत था।

अधिकारियों ने बताया कि पुणे जिले की बारामती सीट पर 62.31 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां से उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार का मुकाबला उनके भतीजे युगेंद्र पवार से है। अधिकारियों ने कहा कि पुणे जिले में मतदान का आंकड़ा 54.09 प्रतिशत था। नासिक जिले में शाम 5 बजे तक 60.11 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 9.7 करोड़ से अधिक मतदाता मैदान में मौजूद 4,136 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं।

महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा 149 सीट पर, शिवसेना 81 सीट पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा 59 सीट पर चुनाव लड़ रही है। विपक्षी गठबंधन एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (उबाठा) ने 95 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 86 उम्मीदवार उतारे हैं।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) समेत छोटी पार्टियां भी चुनाव मैदान में हैं। राज्य विधानमंडल के 288 सदस्यीय निचले सदन के लिए हो रहे चुनाव में बसपा ने 237 उम्मीदवार और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार उतारे हैं। अगस्त में कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण के निधन के बाद नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था। कांग्रेस के रवींद्र चव्हाण और भाजपा के संतूकराव हंबार्डे के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण का 26 अगस्त को निधन हो गया था। रवींद्र चव्हाण उनके बेटे हैं।

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 7:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement