facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Article 370 Verdict : ‘सुप्रीम’ सुनवाई में कब क्या-क्या हुआ? देखिए पूरी टाइमलाइन

5 अगस्त, 2019 को, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने राष्ट्रपति के आदेश के माध्यम से, जम्मू और कश्मीर की विशेष स्थिति, अनुच्छेद 370 को रद्द करने का निर्णय लिया।

Last Updated- December 11, 2023 | 2:12 PM IST
Article 370 Verdict: When and what happened in the 'Supreme' hearing? See the complete timeline

Article 370 Verdict : सुप्रीम कोर्ट ने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के सरकार के फैसले को बरकरार रखते हुए सोमवार को कहा कि अगले साल 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।

मामले का घटनाक्रम इस प्रकार है-

20 दिसंबर 2018 : जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति शासन लागू किया गया। इसे तीन जुलाई 2019 तक के लिए बढ़ाया गया।

5 अगस्त 2019 : केंद्र ने पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया।

6अगस्त 2019 : जम्मू कश्मीर के वकील शाकिर शबीर के साथ शामिल हुए एक अन्य वकील एम एल शर्मा ने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के राष्ट्रपति के आदेश को चुनौती देते हुए पहली याचिका दायर की।

Also read: Article 370 Verdict Live Updates: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना संवैधानिक रूप से वैध, 30 सितंबर 2024 तक चुनाव कराए जाएं- SC

10 अगस्त 2019 : जम्मू कश्मीर के एक प्रमुख राजनीतिक दल नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने एक याचिका दायर करते हुए कहा कि राज्य के दर्जे में किए गए बदलावों ने उसके नागरिकों के जनादेश के बिना उनके अधिकार छीन लिए हैं।

24 अगस्त 2019 : भारतीय प्रेस परिषद ने संचार पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र और जम्मू कश्मीर प्रशासन के फैसले का समर्थन करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया।

28 अगस्त 2019 : उच्चतम न्यायालय ने पत्रकारों पर लागू प्रतिबंधों को हटाने के लिए कश्मीर टाइम्स के संपादक की याचिका पर केंद्र सरकार, जम्मू कश्मीर प्रशासन को नोटिस जारी किया।

28 अगस्त 2019 : तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ ने मामले को पांच सदस्यीय संविधान पीठ को भेजा।

19 सितंबर 2019 : उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए पांच सदस्यीय संविधान पीठ का गठन किया।

2 मार्च 2020 : उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के केंद्र के फैसले की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाएं सात सदस्यीय वृहद पीठ को भेजी।

Also read: Article 370 Verdict : अनुच्छेद 370 खत्म करने के निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें SC के फैसले की मुख्य बातें

25 अप्रैल 2022 : उच्चतम न्यायालय ने जम्मू कश्मीर में परिसीमन की कार्यवाही किए जाने के मद्देनजर एक याचिकाकर्ता के तत्काल सुनवाई का अनुरोध करने के बाद अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को गर्मियों की छुट्टियों के बाद सूचीबद्ध करने पर सहमति जतायी।

11 जुलाई 2023 : उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वह अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दो अगस्त से रोज सुनवाई शुरू करेगा।

2 अगस्त 2023 : उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की।

5 सितंबर 2023 : अदालत ने 23 याचिकाओं पर 16 दिन तक सुनवाई करने के बाद मामले पर फैसला सुरक्षित रखा।

11 दिसंबर 2023 : उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के सरकार के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल 30 सितंबर तक कराया जाए।

First Published - December 11, 2023 | 2:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट