facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Arunachal flood: अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 60 हजार से अधिक लोग प्रभावित

अधिकारियों ने बताया कि नदियों में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के साथ ही नामसाई और लोहित जिले के कुछ हिस्से में भारी बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

Last Updated- July 03, 2024 | 1:33 PM IST
Flood in Changlang district in Arunachal Pradesh
Flood in Changlang district in Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश में प्रमुख नदियों के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के साथ बुधवार को भी बाढ़ की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नामसाई, लोहित, चांगलांग और पूर्वी सियांग में बाढ़ आई है, जबकि अन्य जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है।

पापुम पारे जिले में सागाली में बादल फटने से पारे जलविद्युत परियोजना (पीएचईपी) से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। जिला प्रशासन ने लोगों को जल निकायों से दूर रहने की चेतावनी दी है। पीएचईपी के सहायक महाप्रबंधक (तकनीकी) ताबा गगुंग तेबव ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अगले कुछ दिनों में मछली पकड़ने के लिए नदी के किनारों पर जाने से बचने की अपील की है।

चांगलांग जिले के अंतर्गत बोर्डुम्सा में बुरहा देहिंग नदी के उफान पर होने से बिजॉयपुर, मकांतोंग और वागुन-तीन और -चार क्षेत्रों में बाढ़ आ गई, जिससे भारी नुकसान पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि नदियों में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के साथ ही नामसाई और लोहित जिले के कुछ हिस्से में भारी बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। राज्य जल संसाधन विभाग के सूत्रों ने बताया कि अभी तक नामसाई और वाकरो के 34 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, लोहित जिले में पांच गांव, राज्य की राजधानी ईटानगर में 11, चांगलांग जिले में 16 और पश्चिम कामेंग जिले में चार गांव भी प्रभावित हुए हैं। राज्य में जारी बारिश और बाढ़ एवं भूस्खलन से कुल 61948 लोग प्रभावित हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 300 लोगों को राज्य की राजधानी ईटानगर, चांगलांग और नामसाई जिलों में राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। आपदा से राज्य की 143.58 हेक्टेयर कृषि एवं बागवानी भूमि भी प्रभावित हुई है।

भूस्खलन से जू रोड और गंगा झील के बीच ईटानगर को आपूर्ति करने वाली एक प्रमुख जल आपूर्ति लाइन बाधित होने से सी-सेक्टर, ईएसएस, गांधी मार्केट आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हुई है। जलापूर्ति बहाली के प्रयास जारी हैं और आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने में लगभग एक सप्ताह का समय लगने का अनुमान है।

First Published - July 3, 2024 | 1:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट