facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Arvind Kejriwal को 15 दिन की जेल, तिहाड़ भेजे गए दिल्ली के सीएम

Advertisement

ईडी ने कहा कि मामले की जांच के लिए उन्हें केजरीवाल के मोबाइल का एक्सेस चाहिए लेकिन केजरीवाल अपने मोबाइल का पासवर्ड नहीं दे रहे हैं।

Last Updated- April 01, 2024 | 12:11 PM IST
Arvind Kejriwal
File Photo

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवार को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया है। बता दें, ईडी की हिरासत की समयसीमा आज खत्म हुई जिसके बाद दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को अदालत में पेश किया गया था। यहां पर कोर्ट नने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। बता दें, केजरीवाल को 21 मार्च को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था।

ईडी ने की हिरासत में भेजने की अपील

कोर्ट में पेश किए जाने के बाद ईडी ने अदालत से अपील की थी कि केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजा जाए। ईडी ने तर्क दिया था कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ईडी ने कहा कि मामले की जांच के लिए उन्हें केजरीवाल के मोबाइल का एक्सेस चाहिए लेकिन केजरीवाल अपने मोबाइल का पासवर्ड नहीं दे रहे हैं।


गोल-मोल जवाब दे रहे केजरीवाल

ईडी ने ये भी  आरोप लगाया कि केजरीवाल जानबूझकर भटका रहे हैं और गोलमोल जवाब दे रहे हैं। ईडी ने अभी हिरासत की मांग की है, ऐसा कहा जा रहा है कि  आगे चलकर रिमांड बढ़ाने की भी मांग हो सकती है।

 

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 12:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement