facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अरविंद केजरीवाल एक सप्ताह में अपना सरकारी आवास खाली कर देंगे: AAP

Advertisement

सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर मिलने वाली सभी सुविधाएं भी लौटा देंगे।

Last Updated- September 18, 2024 | 12:32 PM IST
Kejriwal
Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि दिल्ली के निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक सप्ताह के अंदर अपना सरकारी आवास खाली कर देंगे।

सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर मिलने वाली सभी सुविधाएं भी लौटा देंगे। केजरीवाल आप विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए उपराज्यपाल सचिवालय गए थे।

संजय सिंह ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल ने कल इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वह मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें मिलने वाली सुरक्षा सहित सभी सुविधाएं लौटा देंगे और लोगों के बीच एक आम आदमी की तरह रहेंगे। हमने उन्हें समझाने की कोशिश की कि पहले भी कई बार उन पर हमला करने की कोशिशें की जा चुकी हैं, लेकिन वह नहीं माने।

उन्होंने कहा, ‘‘वह छह महीने जेल में रहे हैं, भगवान ने उन्हें तब भी बचाया था और भगवान उन्हें अब भी बचाएंगे’’।’’

आप नेता ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि केजरीवाल कहां रहेंगे।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 12:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement