facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, बोले- ‘ट्रेन में कई कैमरे लगाए जाएंगे’

Advertisement

वैष्णव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कई ऐसी दुर्घटनाएं घटी हैं, जिनमें प्राधिकारियों को संदेह है कि ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई।

Last Updated- September 12, 2024 | 6:29 AM IST
Ashwini Vaishnaw
New Delhi: Union Minister Ashwini Vaishnaw briefs the media on Cabinet decisions, in New Delhi, Wednesday, Sep. 11, 2024. (PTI Photo)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के इरादे से पटरियों और आसपास के क्षेत्र पर नजर रखने के लिए ट्रेन में कई कैमरे लगाए जाएंगे।

वैष्णव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कई ऐसी दुर्घटनाएं घटी हैं, जिनमें प्राधिकारियों को संदेह है कि ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई। वैष्णव ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रेन के इंजन और गार्ड कोच के अगले-पिछले हिस्सों और दोनों किनारों पर कैमरे लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि डिब्बों में और इंजन के अगले हिस्से में जानवरों से बचाव के लिए लगे ‘कैटल गार्ड’ पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। रेल मंत्री ने कहा कि कैमरे लगाने के लिए तीन महीने के भीतर संविदा जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कैमरे सभी ट्रेन में लगाए जाएंगे। वैष्णव ने कहा कि एक साझा डेटा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा, जहां इन सभी कैमरों में रिकॉर्ड होने वाले वीडियो फुटेज सहेजे जाएंगे।

ट्रेन को बेपटरी करने की कथित हालिया कोशिशों को “बेहद गंभीर” करार देते हुए वैष्णव ने कहा कि रेलवे प्रशासन विभिन्न राज्यों के पुलिस प्रमुखों से संपर्क कर उनसे पटरियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ाने का आग्रह कर रहा है। बाद में सूत्रों ने कहा, “ट्रेन को पटरी से उतारने की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए खुफिया नेटवर्क और जन जागरूकता बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।”

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 6:29 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement