facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Assam earthquake: असम के मोरीगांव में आधी रात को डोली धरती, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 थी

Advertisement

भूकंप के झटके गुवाहाटी और राज्य के अन्य हिस्सों में भी महसूस किए गए। NCS के मुताबिक, भूकंप रात 2:25 बजे 16 किलोमीटर की गहराई पर आया।

Last Updated- February 27, 2025 | 10:10 AM IST
Russia Earthquake today

Assam earthquake: असम के मोरीगांव जिले में आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। भूकंप के झटके गुवाहाटी और राज्य के अन्य हिस्सों में भी महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप रात 2:25 बजे 16 किलोमीटर की गहराई पर आया।

असम में भूकंप का आना आम बात है, क्योंकि यह भारत के सबसे ज्यादा भूकंप संभावित क्षेत्रों में से एक है। यह सीस्मिक जोन V में आता है, जिसका मतलब है कि यहां तेज भूकंपीय झटकों का खतरा ज्यादा रहता है।

दो दिन पहले बंगाल की खाड़ी में आया था भूकंप

असम में भूकंप आने से सिर्फ दो दिन पहले बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप आया था। बंगाल की खाड़ी में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई थी। जिसके झटके कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, यह भूकंप 25 फरवरी को सुबह 6:10 बजे आया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने PTI को बताया कि भूकंप ओडिशा के पुरी के पास रिकॉर्ड किया गया। यह बंगाल की खाड़ी में 91 किलोमीटर की गहराई में आया था।

Also read: क्या आप ‘Buy now, pay later’ से शेयर खरीदने की सोच रहे हैं? जरा ठहरिए, पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

कुछ ही दिन पहले दिल्ली-NCR में भी कांपी थी धरती

इससे कुछ ही दिन पहले दिल्ली-NCR में (17 फरवरी) भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी डरावनी अनुभव साझा किए और बताया था कि झटके सामान्य से ज्यादा तेज लगे।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.0 थी और इसका केंद्र धौला कुआं के झील पार्क इलाके में पांच किलोमीटर की गहराई पर था।

Advertisement
First Published - February 27, 2025 | 9:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement