facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Assam Flood: भीषण बाढ़ की चपेट में असम, तीन और लोगों की मौत, 5 लाख से ज़्यादा प्रभावित

बाढ़ के कारण विभिन जिलों से सड़कों, पुलों और अन्य संपत्ति समेत बुनियादी ढांचे को नुकसान की खबरें आयी हैं। 

Last Updated- June 03, 2024 | 10:58 AM IST
Assam Flood
Assam Flood

असम में बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है और बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन और लोगों की मौत हो गई। राज्य में कई नए इलाके जलमग्न हो गए हैं। हालांकि एक आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या में मामूली कमी आयी है। इसमें कहा गया है कि राज्य में नदियां अब भी उफान पर हैं और विभिन्न इलाकों में प्रभावित लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक बुलेटिन में रविवार रात को बताया गया कि बाढ़ से 13 जिलों में 5,35,246 लोग अब भी प्रभावित हैं। शनिवार को 10 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 6,01,642 थी। कछार में दो और नागांव में एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही 28 मई से लेकर अब तक बाढ़ और तूफान में मारे गए लोगों की संख्या 18 हो गयी है।

एएसडीएमए के बुलेटिन के अनुसार, तीन प्रमुख नदियां – कोपिली, बराक और कुशियारा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। विभिन्न जिलों में 39,000 से अधिक विस्थापित लोगों ने 193 राहत शिविरों में शरण ली है। इसके साथ ही 82 अन्य राहत वितरण केंद्र भी बनाए गए हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) समेत कई एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान चला रहा है जबकि प्रभावित इलाकों में चिकित्सा दलों को भी तैनात किया गया है। बाढ़ के कारण विभिन जिलों से सड़कों, पुलों और अन्य संपत्ति समेत बुनियादी ढांचे को नुकसान की खबरें आयी हैं।

First Published - June 3, 2024 | 10:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट