facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Assam: इंटरनेट सेवाओं के निलंबन के बीच ‘ग्रुप-3’ पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई

Advertisement

असम सीधी भर्ती परीक्षा (एडीआरई) 2,305 केंद्रों पर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक आयोजित की गई।

Last Updated- September 15, 2024 | 3:29 PM IST
Assam exam
Representative Image

असम सरकार में ‘ग्रुप-3’ के रिक्त पदों को भरने के लिए कड़ी सुरक्षा और पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के निलंबन के बीच रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

असम सीधी भर्ती परीक्षा (एडीआरई) 2,305 केंद्रों पर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक आयोजित की गई। सुबह से ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के बाहर कतारों में खड़े देखा गया। अधिकारियों ने 429 परीक्षा केंद्रों को ‘संवेदनशील’ परीक्षा केंद्र के रूप में चिह्नित किया था।

पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रखी गईं। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती भी देखी गई। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, इंटरनेट सेवाएं इसलिए निलंबित की गईं कि इससे पूर्व कुछ अभ्यर्थियों ने विभिन्न मोबाइल ऐप और अन्य इंटरनेट/वाई-फाई कनेक्टिविटी का उपयोग कर परीक्षा में कदाचार किया था।

परीक्षा शुरू होने से पहले, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एडीआरई ग्रुप-3 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ और शांत मन से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें।”

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 3:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement