facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Assembly Election Result 2023: मेघालय में NPP 3 सीटों पर आगे, TMC को 2 पर बढ़त

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 10:22 AM IST
ANI Twitter

मेघालय में 59 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) दो सीटों पर आगे है।

निर्वाचन आयोग ने गुरुवार सुबह यह जानकारी दी। आयोग ने कहा कि गारो नेशनल काउंसिल (जीएनसी) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) भी एक-एक सीट पर आगे हैं।

मेघालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हुई। मतगणना 13 केंद्रों पर हो रही है। मेघालय में 60 विधानसभा सीट हैं, लेकिन सोहियोंग सीट पर एक उम्मीदवार के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया।

चुनाव बाद सर्वेक्षणों में मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान है। मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने मंगलवार रात असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की, जिससे चुनाव के बाद गठजोड़ की अटकलों को बल मिला।

संगमा की एनपीपी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन (एमडीए) के तहत पिछली सरकार को एक साथ चलाया, लेकिन अपने दम पर चुनाव लड़ा था।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement