facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Assembly Elections 2023: मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी

Advertisement
Last Updated- February 27, 2023 | 9:01 AM IST
meghalaya

मेघालय में विधानसभा के लिए सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य की 60 में से 59 सीट पर चुनाव हो रहे हैं। उम्मीदवारों में से एक के निधन के कारण सोहियोनग निर्वाचन क्षेत्र में मतदान को स्थगित कर दिया गया है।

चुनाव में कुल 369 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। राज्य में कुल 21.6 लाख मतदाता हैं। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा और मतगणना दो मार्च को होगी। सत्तारुढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) सत्ता में बने रहने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) तथा अन्य क्षेत्रीय दल सत्ता में आने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ. आर. खरकोनगोर ने बताया कि 3,419 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। इनमें से 640 मतदान केंद्रों की पहचान ‘संवेदनशील’ और 323 की ‘चुनौतीपूर्ण’ केंद्रों के तौर पर की गई है। कुल 369 उम्मीदवारों में से 36 महिलाएं हैं, जिनमें से सबसे अधिक 10 महिला उम्मीदवार कांग्रेस की हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘‘मतदान केंद्रों में 19,000 से अधिक मतदान कर्मियों और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 119 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में राज्य के पुलिसकर्मी भी उनकी मदद कर रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा दक्षिण तुरा विधानसभा सीट से मैदान में हैं।

विपक्ष के नेता एवं तृणमूल के मुकुल संगमा दो सीट सोंग्सक और तिक्रिकिल्ला से चुनाव लड़ रहे हैं। सत्तारूढ़ एनपीपी ने 56 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

कांग्रेस और भाजपा 59 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 58 सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीएफ) के 46 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement