facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Atiq-Ashraf Murder : अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए उप्र पुलिस ने गठित की SIT

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 1:30 PM IST
Atiq Ahmed shot dead

माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके पूर्व विधायक भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले की तफ्तीश के लिए उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने तीन सदस्‍यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने सोमवार को एक बयान में बताया कि प्रयागराज के पुलिस आयुक्‍त आर के विश्वकर्मा के आदेश पर अपर पुलिस उपायुक्‍त, अपराध (मुख्‍य विवेचक) के नेतत्व में तीन सदस्‍यीय एसआईटी गठित की गई है।

उन्‍होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए तीन सदस्य निगरानी टीम का भी गठन किया गया है।

बयान में कहा गया है कि इस टीम के प्रमुख प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक होंगे तथा प्रयागराज के पुलिस आयुक्‍त और लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक इसके सदस्‍य होंगे ।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 1:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement