facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली: मंत्री पद पर नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति से आतिशी, भारद्वाज के नाम की सिफारिश

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 11:11 AM IST
Saurabh Bhardwaj and Atishi
PTI

दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने कैबिनेट में मंत्रियों के तौर पर नियुक्ति के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज के नामों की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सिफारिश की है।

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतिशी और भारद्वाज की नियुक्ति तभी प्रभावी होगी जब राष्ट्रपति मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन के इस्तीफे स्वीकार कर लेंगी। सिसोदिया और जैन के इस्तीफे के बाद कैबिनेट में दो पद खाली हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर आतिशी और भारद्वाज के नाम की सिफारिश की है।

राजनिवास के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एक मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को मंत्रियों के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश मिलने पर उपराज्यपाल ने उसी दिन राष्ट्रपति को इसकी सिफारिश की। चूंकि दिल्ली में कभी भी केवल छह मंत्री हो सकते हैं, इसलिए उनकी नियुक्ति तभी प्रभावी होगी जब राष्ट्रपति द्वारा मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा। ठीक एक दिन पहले 28 फरवरी को राष्ट्रपति को सिसोदिया और जैन का इस्तीफा भेजा गया था।’’

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 11:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement