facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईडी धन के लेन-देन की बात किसी भी ‘आप’ नेता के खिलाफ स्थापित करने में विफल रही: आतिशी

Advertisement

आतिशी ने ईडी को भाजपा के खिलाफ मामला दर्ज करने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि तथाकथित आबकारी नीति घोटाले में धन का लेन-देन भाजपा से जुड़ा है।

Last Updated- March 23, 2024 | 12:18 PM IST
Delhi Minister Atishi
File Photo

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि कथित आबकारी नीति घोटाले में कई छापे मारने, गिरफ्तारियां करने और दो साल तक जांच करने के बावजूद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आम आदमी पार्टी (आप) के किसी भी नेता के खिलाफ धन के लेन-देन की बात स्थापित नहीं कर पाई है।

‘आप’ नेता ने यह भी कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केवल शरद पी रेड्डी के बयान के आधार पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आतिशी ने कहा कि अरबिंदो फार्मा के रेड्डी को निदेशालय ने नवंबर में आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था।

उन्होंने दावा किया कि रेड्डी ने चुनावी बॉण्ड के जरिए भाजपा को करोड़ों रुपये दिये। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने अदालत में दावा किया कि कथित आबकारी घोटाला मामले में अपराध से अर्जित कमाई की ‘‘बड़ी लाभार्थी’’ रही आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा धनशोधन कराए जाने के लिए केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री होने का फायदा उठाया।

आतिशी ने ईडी को भाजपा के खिलाफ मामला दर्ज करने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि तथाकथित आबकारी नीति घोटाले में धन का लेन-देन भाजपा से जुड़ा है। दिल्ली की मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा को अपने बैंक खातों में ‘‘अपराध की आय’’ प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी को इस मामले में भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा को गिरफ्तार करना चाहिए।

Advertisement
First Published - March 23, 2024 | 12:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement