facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Atishi Hunger Strike: अस्पताल में भर्ती होने के बाद आतिशी ने खत्म किया अनशन

Advertisement

सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आतिशी करीब पांच दिन से अनशन कर रही थीं जिसके काराण उनकी तबीयत बिगड़ गई।

Last Updated- June 25, 2024 | 12:46 PM IST
Atishi admitted to LNJP
Atishi ends her hunger strike

Atishi Hunger Strike: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को मंगलवार तड़के अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनका अनशन समाप्त हो गया। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यह जानकारी दी।

आतिशी राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा जलसंकट के बीच दिल्ली के लिए उसके हिस्से का पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रही थीं। सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आतिशी करीब पांच दिन से अनशन कर रही थीं जिसके काराण उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उन्होंने बताया कि उनका शर्करा स्तर 36 मिलीग्राम/डेसीलिटर रह गया और उन्हें मंगलवार को तड़के करीब पौने चार बजे लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सांसद ने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता पर जोर दिया और इस बात को लेकर भी चेताया कि उनके जीवन को खतरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि आतिशी अब गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं और उनकी जांचें की जा रही हैं इसलिए अनिश्चितकालीन अनशन रोक दिया गया है। सिंह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली में हरियाणा से उचित मात्रा में पानी छोड़े जाने की मांग करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को ‘आप’ और उसके राजनीतिक सहयोगी भी उठाएंगे। सांसद ने कहा कि पिछले तीन सप्ताह में हरियाणा ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए छोड़े जाने वाले यमुना के पानी में दिल्ली का हिस्सा 100 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) कम कर दिया था लेकिन पिछले दो दिन से इसमें बढ़ोतरी होने लगी है और अब दिल्ली के लिए छोड़े जाने वाले पानी के हिस्से में 90 एमजीडी की कमी रह गई है।

Advertisement
First Published - June 25, 2024 | 12:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement