facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Atishi ने CM पद से दिया इस्तीफा, PM मोदी के अमेरिकी दौरे से लौटने के बाद भाजपा पेश करेगी सरकार बनाने का दावा

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 48 सीट जीतकर 27 साल बाद सत्ता में लौटी है। वहीं आम आदमी पार्टी को 22 सीट पर जीत मिली, कांग्रेस इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई।

Last Updated- February 09, 2025 | 1:37 PM IST
Atishi resigns from the post of CM, BJP will stake claim to form government after PM Modi returns from US tour Atishi ने CM पद से दिया इस्तीफा, PM मोदी के अमेरिकी दौरे से लौटने के बाद भाजपा पेश करेगी सरकार बनाने का दावा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार के एक दिन बाद रविवार (9 फरवरी) को उपराज्यपाल वी के सक्सेना (LG VK Saxena) को अपना इस्तीफा सौंप दिया। पार्टी को भले ही करारी हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन आतिशी अपनी कालकाजी सीट (Kalkaji) बचाने में सफल रहीं। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पिछले साल सितंबर में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

PM मोदी के अमेरिकी दौरे से लौटने के बाद भाजपा बनाएगी सरकार

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 48 सीट जीतकर 27 साल बाद सत्ता में लौटी है। वहीं आम आदमी पार्टी को 22 सीट पर जीत मिली, कांग्रेस इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई। भाजपा के नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह विदेश दौरे से लौटने के बाद भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

Also read: कांग्रेस को परजीवी, AAP को आपदा, यमुना को दिल्ली की पहचान, चुनाव परिणाम के बाद PM मोदी ने क्या क्या कहा; जानिए सबकुछ 

अमेरिका से प्रवासियों के मुद्दे पर होगी बात

प्रधानमंत्री मोदी 13 और 14 फरवरी को अमेरिका में रहेंगे। इससे पहले वह फ्रांस जाएंगे जहां पेरिस में 11 फरवरी को वह एआई एक्शन समिट (AI Action Summit) में शिरकत करेंगे और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मार्सिले में 12 फरवरी को संयुक्त रूप से भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भी करेंगे।

भारतीय पक्ष ट्रंप प्रशासन के साथ वार्ता में अमेरिका से अवैध प्रवासियों के वापस भेजे जाने का मुद्दा उठाएगा। द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। भारत ने संकेत दिया है कि वह अमेरिका से और अधिक तेल एवं रक्षा उपकरण खरीदने के लिए भी खुलकर बात करेगा।

Advertisement
First Published - February 9, 2025 | 1:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement