facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पुरानी फिल्मों को फिर रिलीज कर कमाई बढ़ाने की कोशिश

Advertisement

भारतीय सिनेमा जगत में नई फिल्में नहीं आ रही हैं और सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां अब पुरानी और लोकप्रिय फिल्मों को दोबारा रिलीज कर रही हैं।

Last Updated- September 19, 2024 | 11:04 PM IST
cinema hall

भारतीय सिनेमा जगत में नई फिल्में नहीं आ रही हैं और सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां अब पुरानी और लोकप्रिय फिल्मों को दोबारा रिलीज कर रही हैं। दिलचस्प है कि पहली बार रिलीज होने पर खास कमाई नहीं कर पाने वालीं फिल्में भी दोबारा रिलीज होने पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं।

तुम्बाड और लैला मजनू दो ऐसी ही फिल्में हैं, जो दोबारा रिलीज होने पर ज्यादा कमाई कर रही हैं। साल 2018 में पहली बार बड़े पर्दे पर आने वाली तुम्बाड की उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 13.5 करोड़ रुपये रही थी। वहीं अब जब इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया है तो वह अपनी मूल बॉक्स ऑफिस कमाई को पछाड़ने वाली है और इस फिल्म ने तीन दिनों के भीतर ही 7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

1,745 स्क्रीन के साथ भारत की सबसे बड़ी फिल्म प्रदर्शन कंपनी पीवीआर आईनॉक्स में इस सप्ताहांत दो फिल्म महोत्सव हैं। इनमें तेलुगु अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव और करीना कपूर खान की चुनिंदा फिल्में दोबारा रिलीज की जाएंगी।

पीवीआर आईनॉक्स की प्रमुख रणनीतिकार निहारिका बिजली ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हमने इस साल अप्रैल से अगस्त के बीच करीब 47 फिल्मों को दोबारा रिलीज किया। दिलचस्प है कि अप्रैल से अगस्त में पहली बार पर्दे पर आने वाली फिल्मों की ऑक्यूपेंसी दर 25 फीसदी थी वहीं दोबारा रिलीज होने वाली फिल्मों की ऑक्यूपेंसी दर 31 फीसदी रही। यह अलग-अलग आयु वर्ग वाले दर्शकों की मजबूत मांग को दर्शाता है।’

इम्तियाज अली की फिल्मों, जोया अख्तर की फिल्मों और तुम्बाड जैसी फिल्मों को दोबारा रिलीज होने पर मिली सफलता पर भरोसा जताते हुए निहारिका ने कहा कि पीवीआर आईनॉक्स अब दोबारा रिलीज होने वाली फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती है।

ऑर्मैक्स मीडिया द्वारा हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि यह साल फिल्मों के लिए अच्छा नहीं रहा है। इस साल जनवरी से अगस्त तक बॉक्स ऑफिस का कुल कलेक्शन पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 7.5 फीसदी घटकर 6,868 करोड़ रुपये रह गया है।

Advertisement
First Published - September 19, 2024 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement