facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ayodhya Cruise: ‘जटायु क्रूज’ कराएगा अयोध्या की सैर, जानें कितना है किराया, कैसी है सुविधा

Advertisement

मथुरा में गोकुल से वृंदावन तक यमुना नदी में 22 किलोमीटर के जलमार्ग पर क्रूज सेवा संचालित की जाएगी।

Last Updated- September 06, 2023 | 5:54 PM IST
ayodhya

Ayodhya Cruise: वाराणसी की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मथुरा और अयोध्या में भी क्रूज सेवाएं शुरु होंगी। अयोध्या में पर्यटकों को सरयू का भ्रमण कराने के लिए जटायु नाम का क्रूज पहुंच चुका है जबकि मथुरा में इन सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। धर्मनगरी प्रयागराज में क्रूज सेवाओं के संचालन के लिए पहले ही हरी झंडी दी जा चुकी है।

18 किलोमीटर का होगा सफर

अयोध्या में राम की जल समाधि लेने वाले स्थान गुप्तार घाट से मुख्य शहर तक के 18 किलोमीटर के जलमार्ग पर क्रूज का संचालन किया जाएगा। क्रूज सेवा के लिए अयोध्या में सरयू तट पर नया घाट में स्टेशन बनाया गया है। इस 18 किलोमीटर की जल यात्रा में पर्यटकों को अयोध्या में रामायण कालीन मंदिरों, स्थानों व किलों के दर्शन कराए जाएंगे। मथुरा में गोकुल से वृंदावन तक यमुना नदी में 22 किलोमीटर के जलमार्ग पर क्रूज सेवा संचालित की जाएगी।

पुष्पक व जटायु के नाम से दो क्रूज सरयू में उतारे जाएंगे

अयोध्या जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि अलकनंदा और अयोध्या क्रूज लाइंस की ओर से पुष्पक व जटायु के नाम से दो क्रूज सरयू में उतारे जाएंगे। क्रूज सेवा का संचालन जन्माष्टमी त्योहार के अगले दिन शुक्रवार से शुरू कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि विश्व प्रसिद्ध अयोध्या में दीपोत्सव के पर्व के मौके पर पर्यटकों को एक साथ कई क्रूजों व मोटरबोट की सवारी का मौका मिलेगा।

300 रुपये होगा किराया

अयोध्या में गुप्तार घाट से 18 किमी की इस यात्रा को दो घंटे में पूरा किया जाएगा और प्रत्येक यात्री से 300 रुपये किराया लिया जाएगा। शुक्रवार से सेवाएं शुरू करने वाले जटायु क्रूज में 100 यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रा के दौरान पर्यटकों का राम कथा भी सुनाई जाएगी। जटायु क्रूज का निर्माण दुबई में किया गया है और इसमें दो इंजन होने के चलते सरयू में कम पानी होने पर भी संचालन में दिक्कत नहीं होगी।

40 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला गया

इसी तरह मथुरा में यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू करने के लिए केंद्रीय जल परिवहन मंत्रालय ने अनुमति दे दी है। जल्दी ही दो क्रूज यमुना में उतारे जाएंगे जो वृंदावन से लेकर गोकुल तक 22 किमी का सफर करेंगे। इन क्रूजों की क्षमता 400 यात्रियों की होगी। क्रूज सेवाएं शुरु करने के लिए स्टीमर की खरीद का 40 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला गया है। इस सेवा का संचालन ब्रज क्षेत्र तीर्थ विकास परिषद करेगा। गोकुल से वृंदावन के मार्ग में कुल 11 टर्मिनल बनाए जाएंगे। पर्यटक इस सेवा के लिए जुगल घाट, केशी घाट, देवरहा बाबा घाट, पानी गांव, स्वामी घाट, विश्राम घाट, सुदर्शन घाट और गोकुल घाट से सवारी कर सकेंगे।

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 5:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement