facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ayodhya: राम मंदिर के बाद फल-फूल रहा फूड और हॉस्पिटेलिटी बिजनेस, शाकाहारी भोजन पर जोर

Advertisement

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या के पंच कोसी मार्ग में शराब और मांस परोसने की अनुमति नहीं है।

Last Updated- February 05, 2024 | 4:46 PM IST
अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक डेस्टिनेशन बनने की राह पर, IHCL सीईओ ने कही ये बात… Ayodhya on track to become world's biggest spiritual destination: IHCL CEO

राम मंदिर की प्राण पतिष्ठा के बाद से, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फूड और हॉस्पिटेलिटी बिजनेस, दर्शन के लिए भारी संख्या में आने वाले ग्राहकों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों से खूब फल-फूल रहा है।

डोमिनोज़ और पिज़्ज़ा हट ने अपने अयोध्या आउटलेट्स से मेनू से मीट हटा दिया है, बावजूद इसके जिस तरह से शहर में उनका कारोबार बढ़ रहा है, उससे वे खुश हैं।

अयोध्या के ‘पंच कोसी मार्ग’ में, जो मंदिर शहर के चारों ओर 15 किमी का तीर्थ सर्किट है, शराब और मांस परोसने की अनुमति नहीं है। यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हिंदू महाकाव्य ‘रामायण’ के पवित्र स्थलों से जुड़ता है।

मांसाहारी भोजन परोसने के इच्छुक आउटलेट्स को इस क्षेत्र के बाहर ही दुकान लगाने की अनुमति है।

फ्राइड चिकन के लिए मशहूर KFC, अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग पर संचालित होता है क्योंकि अयोध्या में मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं है। एक अधिकारी ने मनीकंट्रोल को बताया कि अगर KFC केवल शाकाहारी चीजें बेचने का फैसला करता है तो वे उन्हें जगह उपलब्ध कराने को राजी हैं।

‘राम पथ’ अयोध्या में फिर से बनाई गई सड़कों में से एक है, जिसे राम मंदिर के दर्शन को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अन्य इस तरह की सड़कों में ‘धर्म पथ,’ ‘श्री राम जन्मभूमि पथ,’ और ‘भक्ति पथ’ शामिल हैं।

22 जनवरी को एक बड़े समारोह में राम मंदिर का अभिषेक किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुष्ठान का नेतृत्व किया। जानेमाने बिजनेसमैन, मशहूर हस्तियों और पब्लिक फिगर सहित लगभग 8,000 मेहमानों ने इसमें हिस्सा लिया था।

मंदिर के खुलने और धार्मिक पर्यटन के लिए शहर को विकसित करने पर सरकार के ध्यान से शहर के रियल एस्टेट क्षेत्र को काफी फायदा होने की उम्मीद है। (एजेंसियों के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement