facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP में धार्मिक पर्यटन का बूम: अयोध्या-काशी ने तोड़े रिकॉर्ड, 65 करोड़ पर्यटक पहुंचे, राम मंदिर बना मुख्य आकर्षण

Advertisement

जयवीर सिंह ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के आगमन में वर्ष 2024 में आगरा पहले स्थान पर रहा। यहां कुल 1,77,75,561 पर्यटक आए, जिसमें 14,65,814 विदेशी पर्यटक थे।

Last Updated- January 28, 2025 | 12:57 PM IST
Boom of tourism

उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों की तादाद में भारी इजाफा हुआ है। काशी विश्वनाथ कारीडोर (Kashi Vishwanath Corridor) और अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) बनने के बाद प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की तादाद तेजी से बढ़ी है। बीते साल प्रदेश का रुख करने वाले पर्यटकों की संख्या में 30 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

यूपी में तेजी से बढ़ रहा धार्मिक पर्यटन

राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में लगभग 17 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में बीते साल 65 करोड़ पर्यटक आए हैं जबकि 2023 में यह संख्या 48 करोड़ थी। इनमें भी धार्मिक महत्व के शहरों अयोध्या, काशी, मथुरा और प्रयागराज में ही 41.50 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए हैं। राम मंदिर निर्माण के बाद वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं/पर्यटकों की आमद अयोध्या में दर्ज की गयी है। पर्यटन विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के साथ-साथ विदेशों में भी उत्तर प्रदेश का आकर्षण बढ़ा है। एक वर्ष में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगभग 7 लाख की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

यूपी बना घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 से राज्य घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। विदेशी पर्यटकों के आगमन में भी यह उपलब्धि हासिल की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2024 में कुल 64,90,76,213 पर्यटक आए, जबकि 2023 में कुल 48,01,27,191 पर्यटकों का आना हुआ था। इस प्रकार एक वर्ष में कुल 16,89,49,022 की वृद्धि हुई। बीते वर्ष 22,69,067 विदेशी पर्यटक आए थे, जबकि 2023 में 16,01,503 विदेशी पर्यटक थे। इस प्रकार एक वर्ष में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगभग 6,67,564 की वृद्धि दर्ज की गई है।

Also read: NHAI Projects: यूपी में 15,000 करोड़ रुपये के नए हाईवे प्रोजेक्ट होंगे शुरू, सड़क नेटवर्क होगा और मजबूत

राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में तेजी से बढ़ी पर्यटकों की संख्या

पर्यटन मंत्री ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि में श्री रामलला के विराजमान होने के बाद अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में तेज गति से वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में वहां कुल 16,44,19,522 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि वर्ष 2023 में यह संख्या 5,75,70,896 थी। इस प्रकार एक वर्ष में 10,68,48,626 की वृद्धि हुई है। काशी में वर्ष 2024 में 11,00,97,743 श्रद्धालु आए, जबकि 2023 में कुल 10,18,67,618 श्रद्धालु पहुंचे थे। इस प्रकार पर्यटकों की संख्या में 82,30,125 की वृद्धि दर्ज हुई है।

मथुरा में इस वर्ष 9,00,81,788 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि वर्ष 2023 में 7,79,27,299 श्रद्धालु पहुंचे थे। इस प्रकार 1,21,54,489 की वृद्धि हुई है। प्रयागराज में वर्ष 2024 में 51,262,806 पर्यटक आए, जबकि वर्ष 2023 में 5,06,71,622 पर्यटक पहुंचे थे। इस प्रकार 5,91,184 पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई।

विदेशी पर्यटकों को लुभाने में आगरा नंबर वन

जयवीर सिंह ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के आगमन में वर्ष 2024 में आगरा पहले स्थान पर रहा। यहां कुल 1,77,75,561 पर्यटक आए, जिसमें 14,65,814 विदेशी पर्यटक थे। वाराणसी में कुल 11,00,97,743 श्रद्धालु आए, जिसमें 3,09,932 पर्यटक विदेशी थे। इसी प्रकार, कुशीनगर में कुल 22,42,913 पर्यटक आए, जिसमें 2,51,251 विदेशी पर्यटक पहुंचे। कृष्ण नगरी मथुरा में वर्ष 2024 में कुल 9,00,81,788 श्रद्धालु आए, जिसमें 1,36,079 विदेशी पर्यटक थे। अयोध्या में कुल 16,44,19,522 श्रद्धालु पहुंचे, जिसमें 26,048 विदेशी पर्यटक हैं।

Advertisement
First Published - January 28, 2025 | 12:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement