facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ayushman Bharat: 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए एक हफ्ते के भीतर शुरू होगी हेल्थ कवरेज स्कीम

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि यह एक ‘एप्लीकेशन’ आधारित योजना है जिसके लिए लोगों को पीएमजेएवाई पोर्टल या आयुष्मान ऐप पर पंजीकरण कराना होगा।

Last Updated- September 13, 2024 | 1:38 PM IST
Ayushman Bharat Scheme
Representative image

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य कवरेज एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाने की उम्मीद है। इस योजना से लगभग छह करोड़ वरिष्ठ नागरिक लाभांवित होंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार शुरुआत में चुनिंदा स्थानों पर प्रायोगिक आधार पर पंजीकरण किया जाएगा और बाद में इसे पूरे देश में विस्तारित किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि यह एक ‘एप्लीकेशन’ आधारित योजना है जिसके लिए लोगों को पीएमजेएवाई पोर्टल या आयुष्मान ऐप पर पंजीकरण कराना होगा।

एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, 70 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति, चाहे उसकी आय कुछ भी हो इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा। सूत्र ने कहा, ‘‘जिन लोगों के पास पहले से आयुष्मान कार्ड है, उन्हें फिर से नए कार्ड के लिए आवेदन करना होगा और अपनी ई-केवाईसी दोबारा पूरी करनी होगी।’’

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों वाले लगभग साढ़े चार करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को एबी पीएम-जेएवाई के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को- चाहे उनकी आय कुछ भी हो- स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘इसमें कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं है। एक बार ई-केवाईसी हो जाने के बाद, कार्ड उपयोग के लिए शुरू हो जाएगा…।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘अगर राज्य इस योजना का विस्तार या संशोधन करना चाहते हैं, तो यह उन पर निर्भर है।’’

एबी पीएम-जेएवाई के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों से संबंधित 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को स्वयं के लिए प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा, जिसे उन्हें 70 वर्ष से कम आयु के परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साझा नहीं करना होगा।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत हैं, वे एबी पीएम-जेएवाई के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे।

हालांकि, बयान में कहा गया है कि जो लोग पहले से ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) और आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, वे अपनी मौजूदा योजना या एबी पीएम-जेएवाई में से एक चुन सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 13, 2024 | 1:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement