facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

B20 India: सरकार का टारगेट 12 साल में गुजरात का Green Hydrogen बने ग्लोबल सेंटर

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 12:02 PM IST
IREDA Share Price: The company giving 750 percent return in 8 months will invest Rs 290 crore in Nepal, this is the plan IREDA Share Price: 8 महीने में 750 फीसदी का रिटर्न देने वाली कंपनी नेपाल में करेगी 290 करोड़ रुपये का निवेश, ये है प्लान

गुजरात का लक्ष्य अगले 10-12 साल में अनुमानित 80 लाख टन सालाना की क्षमता हासिल कर दुनिया का हरित हाइड्रोजन (green hydrogen) का केंद्र बनने का है। राज्य के उद्योग मंत्री बलवंतसिंह राजपूत ने बिजनेस 20 इंडिया की शुरुआती बैठक के तहत ‘गुजरात जी20 कनेक्ट’ पर पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।

राजपूत ने कहा कि एक ताकत के रूप में गुजरात देश की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा 2026-27 तक गुजरात को 500 अरब डॉलर का 2030-32 तक 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है।’’

राजपूत ने कहा कि गुजरात का लक्ष्य विशेष रूप से दूरदर्शी नीतियों और वैश्विक एजेंडा के साथ नई पीढ़ी के लिए हरित उत्पादन प्रक्रियाओं पर ध्यान केंद्रित करने का है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले 10-12 वर्षों में हमारा लक्ष्य 80 लाख टन सालाना की हरित हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता हासिल कर दुनिया का केंद्र बनने का है। यह उर्वरक, इस्पात, रसायन और पेट्रोलियम जैसे ऊर्जा गहन उद्योगों में हरित उत्पादन के को गति देने में मदद करेगा।’’

राजपूत ने कहा कि गुजरात पर्यावरण को बचाने और विकास को बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनाने में सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी, हरित हाइड्रोजन और हरित उत्पादन प्रक्रियाओं को विकसित करने पर जोर दे रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने हाल में कच्छ में 30 गीगावॉट का हरित पार्क स्थापित किया है। गुजरात के पास सौर और हरित ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और अमोनिया के उत्पादन को समर्थन देने के लिए पर्याप्त भूमि है।’’

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 12:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement