facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Baba Siddique Murder: जब सिद्दीकी को गोली मारी गई, तब उनके साथ एक पुलिसकर्मी भी था: मुंबई पुलिस

Advertisement

पुलिस एक सोशल मीडिया पोस्ट की भी पुष्टि कर रही है जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित सदस्य ने राकांपा (अजित पवार) नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Last Updated- October 13, 2024 | 8:09 PM IST
Baba Siddique Murder

Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को जब गोली मारी गई, उस दौरान उनकी सुरक्षा में एक पुलिस कांस्टेबल तैनात था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दो आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और 28 कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस एक सोशल मीडिया पोस्ट की भी पुष्टि कर रही है जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित सदस्य ने राकांपा (अजित पवार) नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली है। सिद्दीकी (66) को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) दत्ता नलवाडे ने कहा, “पुलिस ने 15 टीमें बनाई हैं जो महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में तैनात कर दी गई हैं और जांच की जा रही है कि शूटरों को किसने सहायता प्रदान की थी। आरोपियों के पास से दो पिस्टल और 28 कारतूस बरामद किए गए हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि सिद्दीकी को गैर-वर्गीकृत सुरक्षा प्रदान की गई थी और उन्हें तीन पुलिस कांस्टेबल आवंटित किए गए थे।

Also read: खुशखबरी! LIC की न्यू एंडोमेंट योजना में बड़ा बदलाव, अब 50 की उम्र से ले सकेंगे बीमा योजना का लाभ

नलवाडे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ये कांस्टेबल तीन पालियों में काम करते हैं। घटना के समय (शनिवार रात) एक पुलिसकर्मी सिद्दीकी के साथ था।” पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें और लोगों के शामिल होने का संदेह है। अपराध शाखा यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर मुंबई पहुंचने के बाद कहां रुके थे और उनकी मदद किसने की थी। उन्होंने बताया, “गोलीबारी की घटना के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र धाबडे और एक कांस्टेबल ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया।”

Advertisement
First Published - October 13, 2024 | 8:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement