facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाबा सिद्दीकी कोई भला आदमी थोड़े ही था, उसके तो दाऊद से भी संबंध थे: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के ‘शूटर’

Advertisement

राजू ने कहा, ‘‘आम आदमी पर तो मकोका मामला दर्ज होगा नहीं, बल्कि उसके बारे में तो यह कहा जाता है कि वह दाऊद (1993 के मुंबई नरसंहार सीरीज बम ब्लास्ट) का आदमी था।’’

Last Updated- October 19, 2024 | 8:20 AM IST
Baba Siddique Murder
File Photo: Baba Siddique

मथुरा में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गिरोह के ‘शूटर’ योगेश उर्फ राजू ने दावा किया है कि मुंबई में मारे गये (महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री) बाबा सिद्दीकी कोई भला आदमी थोड़े ही थे, उनके तो भारत के अतिवांछित अपराधी दाऊद इब्राहिम तक से संबंध हैं।

पुलिस के अनुसार मौजूदा समय में योगेश उर्फ राजू लॉरेंस बिश्नोई गिरोह में शामिल होकर कई वारदातों को अंजाम देता रहा है और दिल्ली में पिछले माह हुए सनसनीखेज नादिरशाह हत्याकांड का मुख्य ‘शूटर’ भी है। हालांकि उसका मुंबई में 12 अक्टूबर को हुई राजनेता की हत्या से कोई संबंध नहीं है। पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद कुमार ने बताया था कि दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की सूचना के आधार पर रिफाइनरी थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत बदायूं के योगेश कुमार उर्फ राजू (26) को गुरुवार तड़के रेलवे स्टेशन को जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ के बाद पकड़ा।

मुठभेड़ में राजू को पैर में गोली लगने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने पत्रकारों से कहा, ‘‘ फिल्म अभिनेता सलमान खान के मामले में लारेंस बिश्नोई गिरोह के बीच आ रहा नेता बाबा सिद्दीकी इसलिए मारा गया, क्योंकि वह कोई भला आदमी नहीं था, उस पर तो खुद वहां मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून) में मामला दर्ज था।’’

राजू ने कहा, ‘‘आम आदमी पर तो मकोका मामला दर्ज होगा नहीं, बल्कि उसके बारे में तो यह कहा जाता है कि वह दाऊद (1993 के मुंबई नरसंहार सीरीज बम ब्लास्ट) का आदमी था।’’

उसने कहा, ‘‘जब कुछ लोग ऐसे किसी के बीच में आएंगे, तो कुछ न कुछ तो होगा ही..।” दिल्‍ली में नादिरशाह की हत्या के बारे में राजू ने बताया, उस मामले में उसका तो किसी से कोई सम्पर्क था ही नहीं, दिल्ली वाले दोस्तों के जरिए ही बात हुई थी।

Advertisement
First Published - October 19, 2024 | 8:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement