facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बांग्लादेश संकट से परिधान क्षेत्र में अनिश्चितता, स्थिति जल्द सामान्य होने की उम्मीद: FM सीतारमण

Advertisement

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में संकट के कारण खासकर परिधान और बुना हुआ कपड़ा क्षेत्र में थोड़ी अनिश्चितता देखी जा रही है।

Last Updated- August 10, 2024 | 3:29 PM IST
Congress accuses Finance Minister of insulting restaurant businessman कांग्रेस का वित्त मंत्री पर रेस्तरां कारोबारी के अपमान का आरोप
File Photo: Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश संकट के कारण भारतीय परिधान क्षेत्र में थोड़ी अनिश्चितता देखी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वहां की अंतरिम सरकार जल्द ही समस्याओं को सुलझा लेगी।

सीतारमण ने बजट बाद पारंपरिक रूप से भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल को संबोधन के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि पड़ोसी देश के साथ सीमाएं सुरक्षित रहें। उन्होंने भारतीय निवेश के संबंध में कहा कि खासकर तमिलनाडु के कपड़ा उद्योग ने अच्छे विश्वास में वहां निवेश किया है और वहां जाकर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘हमने कम आय वाले देशों को लेकर जो शुल्क और कोटा के मामले में उदार रुख अपनाया है, उसके कारण बांग्लादेश से निर्यात में भी वृद्धि हुई है। वे (बांग्लादेश में स्थित भारतीय परिधान उद्योग) भारत को भी निर्यात कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में संकट के कारण खासकर परिधान और बुना हुआ कपड़ा क्षेत्र में थोड़ी अनिश्चितता देखी जा रही है। सीतारमण ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि सभी निवेश सुरक्षित हैं… मेरे लिए बांग्लादेश संकट के कारण होने वाले प्रभाव के बारे में इस समय कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मुझे उम्मीद है कि अंतरिम सरकार जल्द से जल्द समस्याओं को सुलझा लेगी ताकि दोनों बांग्लादेश और भारत के लोग सामान्य स्थिति में वापस आ सके।’’

उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह की शुरुआत में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर भारत आ गयीं। नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफा के बाद संसद भंग कर दी गई और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में अंतरिम सरकार का गठन किया गया है।

Advertisement
First Published - August 10, 2024 | 3:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement