facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बांग्लादेश ने भारत से मांगा ज्यादा डीजल और उर्वरक, रिश्तों में सुधार की कोशिश

Advertisement

बांग्लादेश ने भारत से अतिरिक्त डीजल और उर्वरक की मांग की, दोनों देशों ने व्यापार और संबंध मजबूत करने पर सहमति जताई

Last Updated- April 09, 2026 | 9:31 AM IST
India and Bangladesh

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली में बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। दोनों देश पिछले कुछ समय से द्विपक्षीय संबंधों में आई खटास दूर करने की कोशिश में जुटे हैं।

बांग्लादेश उच्चायोग के मुताबिक जयशंकर ने चर्चा के दौरान कहा कि बांग्लादेशी नागरिकों के लिए वीजा खासकर चिकित्सा और व्यावसायिक वीजा आने वाले हफ्तों में आसान बनाए जाएंगे। बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने भारत द्वारा बांग्लादेश को हाल ही में डीजल की आपूर्ति के लिए तेल मंत्री पुरी को धन्यवाद दिया और अतिरिक्त डीजल और उर्वरक आपूर्ति का अनुरोध किया।

दोनों पक्षों ने इतिहास, सीमा और जल साझा करने वाले पड़ोसी होने के नाते अपने सामने आने वाली चुनौतियों की वास्तविकता को स्वीकार करने का संकल्प लिया और मतभेदों को दरकिनार करते हुए व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। बांग्लादेश चाहता है कि भारत का सार्वजनिक और निजी क्षेत्र उसके देश में अधिक निवेश करें और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद ठप पड़ी परियोजनाएं दोबारा शुरू की जाएं। यह दक्षिण एशियाई देश अपने माल खासकर कपड़ों पर हाल में भारत के अंतर्देशीय बंदरगाहों पर बढ़ा शुल्क वापस लेने की भी मांग कर रहा है।

दोनों पक्ष बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की जल्द ही भारत यात्रा की संभावना पर चर्चा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर बांग्लादेश की घरेलू हालात को देखते हुए रहमान राष्ट्राध्यक्ष के रूप में किसी देश की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर भारत नहीं आ पाए तो वह बांग्लादेश के किसी छोटे सहयोगी या पड़ोसी देश का दौरा करने के बाद आ सकते हैं।

खलीलुर रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर के साथ मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने मंगलवार शाम को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल से रात्रिभोज पर मुलाकात की। बुधवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्री और कबीर ने जयशंकर और पुरी से मुलाकात की और व्यापार संबंधों और ऊर्जा आपूर्ति पर चर्चा की। बैठकों के दौरान भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह भी उपस्थित थे।

बांग्लादेश ने इस दौरे को दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने का ‘संकेत’ और ‘इच्छा’ बताया। अगस्त 2024 में शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के 18 महीनों के दौरान दोनों देशों के संबंध बेहद खराब हो गए थे। बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल को बांग्लादेश प्रत्यर्पित करने का अपना अनुरोध दोहराया क्योंकि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने उन्हें मृत्युदंड दिया है।

जयशंकर ने खलीलुर रहमान और कबीर से मुलाकात के दौरान नई सरकार के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की भारत की इच्छा दोहराई। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी ने 17 फरवरी को सत्ता संभाली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। दोनों पक्षों ने संबंधित द्विपक्षीय तंत्रों के माध्यम से साझेदारी को और गहरा करने के प्रस्तावों पर विचार करने पर सहमति व्यक्त की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आगामी आधिकारिक बैठकें जल्द ही होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - April 9, 2026 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement