facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का बनिहाल-संगलदान खंड 20 फरवरी से खुलेगा

Advertisement

रेलवे के एक सूत्र ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''हम श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ने के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।''

Last Updated- February 17, 2024 | 10:27 AM IST
Indian Railways
Representative Image

भारतीय रेलवे देश की सबसे महत्वाकांक्षी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के 48.1 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण खंड बनिहाल-खारी-सुंबर-संगलदान खंड पर 20 फरवरी को रेल सेवाएं शुरू करेगा।

रेलवे के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”हम श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ने के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।” उन्होंने कहा, ”उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना, आजादी के बाद की सबसे महत्वाकांक्षी हिमालयी रेलवे परियोजनाओं में से एक है।”

रेलवे के सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल तरीके से संगलदान से एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस खंड का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। रेलवे के अनुसार 15,863 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बनिहाल-खारी-सुंबर-संगलदान खंड रेल संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार है और अब बारामूला से बनिहाल तक मौजूदा ट्रेन सेवाओं को संगलदान तक बढ़ाया जाएगा। संगलदान, रामबन जिला मुख्यालय के निकट एक शहर है।

परियोजना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”इस नवनिर्मित खंड में 16 पुल हैं, जिसमें 11 बड़े, चार छोटे और एक सड़क ओवरब्रिज शामिल है। इस खंड का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा सुरंगों से होकर गुजरता है और इस खंड पर कुल 11 सुरंगें हैं, जो 43.37 किलोमीटर मार्ग पर बनी है। इसमें देश की सबसे लंबी परिवहन सुरंग टी-50 भी शामिल है, जो खारी-सुंबर खंड में 12.77 किलोमीटर तक फैली है।”

सूत्रों ने बताया कि जहां तक विद्युतीकरण का सवाल है यूएसबीआरएल परियोजना के बारामूला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान खंड पर बिजली का काम पूरा हो गया है। यूएसबीआरएल परियोजना 185.66 आरकेएम (रूट किलोमीटर) तक फैली है और इसमें 19 रेलवे स्टेशन हैं।

Advertisement
First Published - February 17, 2024 | 10:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement