facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank Holidays in September: त्योहार और छुट्टियों के चलते सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, तारीखें देखें

Advertisement

Bank Holiday: RBI के अनुसार, सितंबर 2025 में देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक कुल 10 दिन बंद रहेंगे

Last Updated- September 01, 2025 | 9:32 AM IST
Bank Holiday 2026
Representative Image

Bank Holidays in September: भारत में बैंक सामान्यत: राष्ट्रीय अवकाश, सार्वजनिक छुट्टियों और त्योहारों पर बंद रहते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2025 के लिए बैंक की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में अलग-अलग राज्यों और शहरों में सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर के बैंक की छुट्टियों की डीटेल्स दी गई हैं।

RBI के अनुसार, सितंबर 2025 में देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक कुल 10 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में कर्म पूजा, पहला ओणम, ईद-ए-मिलाद, थिरुवोनम, इंद्रजात्रा, नवरात्र स्थापना, महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन, महा सप्तमी और दुर्गा पूजा शामिल हैं।

सितंबर 2025 में राज्य के अनुसार बैंक छुट्टियां:

  • 3 सितंबर (बुधवार): झारखंड में कर्म पूजा के अवसर पर बैंक बंद।

  • 4 सितंबर (गुरुवार): केरल में पहला ओणम उत्सव।

  • 5 सितंबर (शुक्रवार): गुजरात, मिज़ोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद, विजयवाड़ा, मणिपुर, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, झारखंड, जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद और थिरुवोनम के कारण बैंक बंद।

  • 6 सितंबर (शनिवार): सिक्किम और छत्तीसगढ़ में ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उल-नबी)/इंद्रजात्रा।

  • 12 सितंबर (शुक्रवार): जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अगले शुक्रवार के अवसर पर बैंक बंद।

  • 22 सितंबर (सोमवार): राजस्थान में नवरात्र स्थापना।

  • 23 सितंबर (शनिवार): जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर बैंक बंद।

  • 29 सितंबर (सोमवार): त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में महा सप्तमी/दुर्गा पूजा।

  • 30 सितंबर (मंगलवार): त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा।

ग्राहकों के लिए सुझाव:

स्थानीय शाखाओं या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राज्यवार छुट्टियों की पुष्टि करना बेहतर है, क्योंकि कुछ छुट्टियां क्षेत्रीय रूप से भिन्न हो सकती हैं।

बैंक बंद रहने पर भी नेट बैंकिंग की सुविधा से अपने खातों की जांच, पैसे ट्रांसफर और बिल भुगतान आसानी से घर से किया जा सकता है। कैश निकालने के लिए पास के एटीएम का उपयोग किया जा सकता है, और एटीएम में पैसे जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

Advertisement
First Published - September 1, 2025 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement