facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank Holidays: अगले महीने 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, अभी निपटा लें अपने जरूरी काम…चेक करें लिस्ट

Advertisement

त्यौहार के साथ ही 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

Last Updated- July 24, 2023 | 6:59 PM IST
Bank Holiday in April

देश में अगला महीने लगने के साथ त्योहारी सीजन की भी शुरुआत हो जायेगी। अगस्त में बैंक (Bank Holidays in August) 14 दिन बंद रहेंगे। इसमें त्योहारी छुट्टियों के साथ-साथ रविवार, दूसरा और चौथे शनिवार की छुट्टी शामिल है।

दरअसल अगस्त में कई त्यौहार आ रहे हैं। त्यौहार के साथ ही 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसलिए ग्राहक अपने जरूरी काम पहले से ही निपटा लें और बैंक से जुड़े अपने सभी कामों को अभी शेड्यूल कर लें।

आइयें जानते है कब-कब बंद रहेंगे बैंक;

स्टेट वाइस छुट्टियों में तेंदोंग लो रम फात, स्वतंत्रता दिवस, पारसी नव वर्ष (शहंशाही), श्रीमंत शंकरदेव की तिथि, पहला ओणम, थिरुवोनम, रक्षा बंधन, रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लहबसोल शामिल हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे शेड्यूल के अनुसार, विभिन्न राज्यों में सभी कमर्श्यल और पब्लिक सेक्टर के बैंक इन दिनों के लिए बंद रहेंगे।

8 अगस्त (मंगलवार)- तेंदोंग लो रम फात- सिक्किम में बैंक बंद हैं।
15 अगस्त (मंगलवार)-स्वतंत्रता दिवस।
16 अगस्त (बुधवार)- पारसी नव वर्ष (शहंशाही)। इस दिन महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।
18 अगस्त (शुक्रवार)- श्रीमंत शंकरदेव की तिथि। इस दिन असम में बंद रहेंगे बैंक।
28 अगस्त (सोमवार)- पहला ओणम पर केरल में बैंक बंद रहेंगे।
29 अगस्त (मंगलवार)- तिरुवोनम के अवसर पर केरल में बैंकों की छुट्टी।
30 अगस्त- (बुधवार)- रक्षा बंधन- राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
31 अगस्त- (गुरुवार)- रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लबसोल- उत्तराखंड, असम, केरल, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद होंगे।

Displaying image.png

हालांकि, इस दौरान वित्तीय और गैर-वित्तीय सहित अधिकांश बैंकिंग लेनदेन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिये पूरे किए जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपने इन सब सुविधाओं को बैंक की तरफ चालू करवा रखा हो।

Advertisement
First Published - July 24, 2023 | 6:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement