facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank loan fraud : 95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में कोलकाता का कारोबारी गिरफ्तार

Advertisement
Last Updated- April 01, 2023 | 4:37 PM IST
Bank fraud

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को कहा कि उसने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ 95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में धन शोधन रोधी कानून के तहत कोलकाता के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कौशिक कुमार नाथ को 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और कोलकाता में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) अदालत ने उसे 10 अप्रैल तक ED की हिरासत में भेज दिया।

बयान में कहा गया है कि नाथ ने ‘जाली और मनगढ़ंत’ दस्तावेज जमा कर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से ऋण सुविधाओं का लाभ उठाया। इसमें कहा गया है, ‘ऋण सुविधाओं की आड़ में प्राप्त धन को नकद में निकाला गया और जिस काम के लिए ऋण मंजूर हुआ था उसके अलावा किसी अन्य मकसद के लिए उपयोग किया गया।’

ED ने कहा कि देश के सबसे बड़े बैंक SBI के साथ करीब 95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। नाथ के खिलाफ धन शोधन का मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दायर कम से कम चार प्राथमिकियों और आरोप पत्रों से उपजा है। इसके अलावा मुंबई पुलिस अपराध शाखा द्वारा उसके खिलाफ दर्ज एक मामले पर भी इसमें संज्ञान लिया गया है।

ED ने कहा, ‘नाथ बार-बार अपनी पहचान बदल रहा था और बैंकों को धोखा दे रहा था। हाल ही में उसने अपना ठिकाना मुंबई स्थानांतरित कर लिया था और वहां इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा।’ एजेंसी ने कहा कि इस मामले में 3.68 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी कुर्क की गई है।

Advertisement
First Published - April 1, 2023 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement