facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank Strike : इस महीने लगातार चार दिन लटकेगा बैंकों पर ताला ? जरूरी काम पहले ही निपटा लें  

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 7:22 PM IST
SBI Scheme

साल 2023 के पहले ही महीने में बैंक लगातार चार दिन के लिए बंद रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक कर्मचारियों ने जनवरी में अंत में हड़ताल (Bank Strike) करने का ऐलान किया है। ऐसे में अगर आप भी इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम ब्रांच में जाकर निपटाना चाहते हैं तो आपको अपना प्‍लान बदल लेना चाहिए।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) का 30 जनवरी से दो दिन की हड़ताल पर जाने का ऐलान

देश भर में बैंक कर्मी जनवरी के महीने में दो दिनों की देशव्यापी हड़ताल करेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने गुरुवार को 30 जनवरी से दो दिन की हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। कई अन्य मांगों के साथ ही बैंक कर्मी हफ्ते में पांच दिन काम करने की मांग कर रहे हैं। जिस पर अभी तक कोई सुनवाई न होने पर बैंक कर्मियों ने हड़ताल करने का फैसला किया है।

हड़ताल का फैसला गुरुवार को मुंबई में हुई बैठक के बाद लिया गया

सप्ताह में 5 दिन के काम के अलावा, यूनियन पेंशन के अपडेशन, वेतन संशोधन के मांगों के चार्टर पर तत्काल बातचीत शुरू करने और पर्याप्त भर्ती सहित अन्य की मांग कर रही हैं।

इस कारण लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं बैंक 

बता दें अगर 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल करते है, तो इस सूरत में बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। दरअसल 28 जनवरी को इस महीने का चौथा शनिवार और 29 जनवरी को रविवार का होने के कारण साप्‍ताहिक छुट्टी है। इसलिए 30 और 31 जनवरी को हड़ताल होने के चलते बैंक बंद रह सकते हैं। इस सूरत में बैंक 4 दिन बाद यानी 1 फरवरी को ही वापस खुलेंगे।

ATM मशीनों में कैश खत्म होने और चेक क्लीयरेंस जैसी दिक्कतें भी सामने आई सकती है

बैंकों में सामान्य कामकाज बंद होने के कारण ग्राहकों और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ATM मशीनों में कैश खत्म होने और चेक क्लीयरेंस जैसी दिक्‍कतें भी सामने आई सकती है। इसलिए, ग्राहक अपने जरूरी कामों को पहले ही निपटा लें।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement