facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Banking fraud: RBI जल्द जारी करेगा रिवाइज गाइडलाइंस, डिफॉल्टर को तुरंत फ्रॉड घोषित नहीं कर सकेंगे बैंक

Advertisement

डिफॉल्टर्स को फ्रॉड घोषित करने के लिए बैंकों के लिए आरबीआई के दिशा-निर्देशों में बदलाव

Last Updated- June 09, 2023 | 7:18 PM IST
Reserve Bank of India, RBI MPC Meet Highlights

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) फर्जी अकाउंट क्लासीफिकेशन को लेकर जल्द ही रिवाइज गाइडलाइन जारी करेगा। यह इसलिए किया जा रहा है ताकी डिफॉल्टर को तुरंत बैंक फ्रॉड (Banking Fraud) घोषित नहीं कर सकें और उसके साथ न्याय किया जा सके।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने हाल में एक मामले की सुनवाई के बाद आदेश दिया था कि आरबीआई यह ध्यान में रखे कि लोन देने वाले संस्थान डिफॉल्टर को धोखेबाज का लेबल न लगा सकें। कोर्ट ने एक निर्णय में कहा कि एक लोनधारक पर धोखाधड़ी घोषित करने से पहले उसे प्राकृतिक न्याय प्रदान किया जाना चाहिए।

कोर्ट के इस आदेश के बाद बैंकिंग सुपरविजन के प्रभारी डिप्टी गवर्नर मुकेश जैन ने गुरुवार को यहां पोस्ट-पॉलिसी प्रेसर के दौरान संवाददाताओं से कहा, “SBI बैंक की तरफ से दायर एक समीक्षा याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं है।” .

शीर्ष अदालत ने एक मामले की सुनवाई में 27 मार्च को दिए आदेश में कहा कि बैंकों को किसी खाते को धोखाधड़ी के रूप में घोषित करने से पहले लोनधारक को सुनवाई का उचित अवसर प्रदान करना चाहिए।

चीफ जस्टिस डी वाय के नेतृत्व वाली अदालत ने कहा था कि कहा कि किसी डिफॉल्टर को पर्याप्त नोटिस दिया जाना चाहिए और प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाना चाहिए।

इसी के चलते डिफॉल्टर लोनधारक को सुनवाई का पर्याप्त अवसर देने से संबंधित अदालत के आदेश के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि भारतीय रिजर्व बैंक फ्रॉड अकाउंट क्लासीफिकेशन को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर सकता है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 7:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement