facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बी. डी. मिश्रा ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली

Advertisement

इसके बाद लद्दाख पुलिस ने मिश्रा को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।

Last Updated- February 19, 2023 | 3:09 PM IST
BD Mishra

ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी. डी. मिश्रा ने रविवार को लद्दाख के दूसरे उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने पूर्व आईएएस अधिकारी राधा कृष्ण माथुर की जगह ली। साल 2019 में लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से 27 महीने तक माथुर इसके उपराज्यपाल रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 फरवरी को माथुर का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद मिश्रा (83) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया था।

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मिश्रा को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह ने यहां राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में पद की शपथ दिलाई।

इसके बाद लद्दाख पुलिस ने मिश्रा को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।

मिश्रा 33 साल से अधिक समय तक सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई, 1995 को सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने तीन अक्टूबर, 2017 को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था।

Advertisement
First Published - February 19, 2023 | 3:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement