facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दिवाली से पहले CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली सरकार के ग्रुप B-C कर्मचारियों को मिलेगा इतना बोनस

दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के 80,000 कर्मचारियों को बोनस देने कराने के लिए राज्य सरकार ने 56 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

Last Updated- November 06, 2023 | 11:18 AM IST
Delhi CM Arvind Kejriwal
Delhi CM Arvind Kejriwal

Diwali Bonus 2023: दिल्ली सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने सोमवार को इसकी घोषणा की है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के सभी समूह ‘बी’ गैर राजपत्रित एवं समूह ‘सी’ के कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले 7,000 रुपये के बोनस की घोषणा की।

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के 80,000 कर्मचारियों को बोनस देने कराने के लिए राज्य सरकार ने 56 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा अपने कर्मचारियों का जीवन बेहतर बनाने की कोशिश की है और भविष्य में भी वह ऐसे प्रयासों को जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें : Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच CM केजरीवाल ने बुलाई बैठक

कर्मचारियों की कड़ी मेहनत की वजह से दिल्ली बना सपनों का शहर : CM

बोनस की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली सरकार में काम करने वाले कर्मचरी मेरा परिवार हैं और आज मैं उनके लिए एक खुशखबरी लेकर आया हूं। दिल्ली सरकार ने पिछले आठ सालों में शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर आदि क्षेत्र में जितने भी काम किए हैं, उसमें सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सरकार के कर्मचारियों ने निभाई है। इन कर्मचारी की कड़ी मेहनत की वजह से हम दिल्ली को लोगों के सपने का शहर बनाया है। ये महीना त्योहारों का महीना है और इसमें हम अपने सभी ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को 7000-7000 रुपये का बोनस दे रहे हैं।”

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, “यह फैसला हमने दिल्ली सरकार की तरफ से लिया है। इस समय दिल्ली सरकार में लगभग 80000 कर्मचारी हैं और ये बोनस देने के लिए लगभग 56 करोड़ का खर्च आएगा। इससे हमारे कर्मचारियों के घरों में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। एक सरकार के रूप में अपने कर्मचरियों के जीवन को बेहतर बनाने की हमेशा प्रयास किया है और यह हमेशा जारी रहेगा।”

यह भी पढ़ें : दीवाली पर बोनस पाएं तो महंगा कर्ज पहले चुकाएं

दिल्ली नगर निगम के सफाईकर्मियों को भी दिया था दिवाली से पहले बड़ा गिफ्ट

कुछ दिन पहले ही सीएम केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के सफाईकर्मियों के लिए दिवाली गिफ्ट की घोषणा की थी। सरकार ने नगर निगम के 5000 सफाईकर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास किया था। इस प्रस्ताव के आने के बाद इन सभी कर्मचारियों को साल 2004 से पक्का माना जाएगा।

केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली नगर निगम में काम कर रहे 5000 सफाईकर्मियों को नियमित करने का प्रस्ताव आम आदमी पार्टी ने पास करा दिया। दिल्ली सीएम ने पक्का होने वाले सभी सफाईकर्मियों और उनके परिजनों को बधाई दी और उन्हें मन लगाकर दिल्ली के लोगों की सेवा करने को कहा। 

First Published - November 6, 2023 | 11:18 AM IST

संबंधित पोस्ट