facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शपथ समारोह से पहले मोदी ने महात्मा गांधी स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान मोदी और उनके मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाएंगी।

Last Updated- June 09, 2024 | 9:05 AM IST
Narendra Modi
File Photo

प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर रविवार सुबह श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी प्रधानमंत्री के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करने वाले हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान मोदी और उनके मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाएंगी।

राजघाट में गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात मोदी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पहुंचे और उन्होंने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इन स्मारकों पर मोदी के पहुंचने के कारण वहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जो देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों का स्मारक है।

Advertisement
First Published - June 9, 2024 | 9:05 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement