facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bengal CM Oath Ceremony: बंगाल में BJP राज की शुरुआत, PM मोदी-अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी बनेंगे CM

Advertisement

बंगाल में आज BJP सरकार की नई शुरुआत होगी, शुभेंदु अधिकारी PM मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Last Updated- May 09, 2026 | 10:32 AM IST
Suvendu Adhikari
Suvendu Adhikari to take oath today. (File Photo)

Bengal CM Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक दिन माना जा रहा है। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी आज राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे होने वाले इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

भाजपा विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं और नवनिर्वाचित विधायकों ने उनके नाम का समर्थन किया। अमित शाह ने इसे बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव बताते हुए कहा कि विधायक दल की बैठक में आठ प्रस्ताव रखे गए, लेकिन सभी में सिर्फ शुभेंदु अधिकारी का ही नाम सामने आया।

‘सामूहिक नेतृत्व’ के मॉडल पर चलेगी सरकार

मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार विधानसभा चुनाव में किए गए सभी वादों को पूरा करेगी और बंगाल के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि नई सरकार व्यक्तिगत नेतृत्व नहीं बल्कि सामूहिक नेतृत्व के आधार पर काम करेगी।

ममता बनर्जी को भी भेजा गया न्योता

भाजपा ने ममता बनर्जी को भी शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भेजा है। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोलकाता पहुंच चुकी हैं। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा समेत कई बड़े नेता समारोह में शामिल होने के लिए शहर पहुंच रहे हैं।

अमित शाह का TMC पर बड़ा हमला

अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नई सरकार बनने के कुछ महीनों के भीतर ही सिंडिकेट, भ्रष्टाचार, हिंसा और कट मनी की संस्कृति खत्म कर दी जाएगी।

शुभेंदु अधिकारी ने यह भी घोषणा की कि पिछली सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों की जांच के लिए रिटायर्ड जजों की अध्यक्षता में आयोग बनाए जाएंगे।

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस मौके को भाजपा और बंगाल दोनों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने कथित जनविरोधी सरकार को नकार दिया है और अब शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

Advertisement
First Published - May 9, 2026 | 10:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement