facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बंगाल की विरासत ट्राम ने पूरे किए 150 साल; फ्लाईओवर और मेट्रो रेल के कारण नहीं मिल पा रही सेवा, मगर नहीं होगी बंद

Advertisement
Last Updated- February 25, 2023 | 6:37 PM IST

देश में संचालित एकमात्र ट्राम सेवा के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चार साल के अंतराल पर एक बार फिर कोलकाता में ‘ट्राम महोत्सव’ आयोजित किया गया है। ट्राम के प्रति उत्साही लोगों, कलाकारों और पर्यावरणविदों द्वारा 1996 से ‘ट्राम यात्रा’ मेलबर्न और कोलकाता में आयोजित की जाती है।

यह महोत्सव जागरूकता अभियानों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन के लिए ट्राम के महत्व पर प्रकाश डालता है। इस वर्ष की ‘ट्राम यात्रा’ की थीम विरासत, साफ हवा और हरित परिवहन है। पांच दिनों के महोत्सव के दौरान रंग-बिरंगी ट्राम पूरे शहर में यात्रा करेंगी, जिसमें सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) पर आधारित पेंटिंग और पोस्टर सहित अन्य कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। स्थानीय युवा चलती ट्राम के अंदर संगीत और नाटक का भी प्रदर्शन करेंगे।

शुक्रवार को मध्य कोलकाता में महोत्सव के उद्घाटन समारोह में उपस्थित परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘फ्लाईओवर और मेट्रो रेल के बुनियादी ढांचे के निर्माण के कारण हम सभी मार्गों पर ट्राम नहीं चला पा रहे हैं। सरकार का कोलकाता में ट्राम सेवा बंद करने का कोई इरादा नहीं है। हम कोलकाता नगर निगम और पुलिस के साथ कुछ मार्गों पर यातायात को प्रभावित किए बिना ट्राम चलाने के लिए चर्चा कर रहे हैं।’’ शहर में पहली ट्राम 24 फरवरी, 1873 को पटरियों पर संचालित की गई थी।

Advertisement
First Published - February 25, 2023 | 6:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement