facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bengaluru Blast: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट, 9 घायल

Advertisement

Bengaluru Blast: विस्फोट दोपहर के भोजन के समय, लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच हुआ

Last Updated- March 01, 2024 | 8:41 PM IST
Blast at Bengaluru- बेंगलुरु में विस्फोट

Bengaluru Blast: बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में रामेश्वरम कैफे (Rameshwaram Cafe) में हुए विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए। कॉल मिलने के बाद बेंगलुरु पुलिस और फायर ब्रिगेड तुरंत घटना स्थल पर मौके पर पहुंची। व्हाइटफील्ड के पुलिस उपायुक्त ने समाचार एजेंसी पीटीआई से विस्फोट की पुष्टि की।

रामेश्वरम कैफे अल्ट्रान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली एक दक्षिण भारतीय चेन है। यह कैफे सुबह 6:30 बजे से 1:00 बजे तक खुला रहता है और एरिया में काफी पसंद किया जाता है।

विस्फोट दोपहर के भोजन के समय, लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच हुआ, जब आसपास के ऑफिस के ग्राहक काउंटरों पर कतार में खड़े थे। पुलिस, फायर ब्रिगेड, फोरेंसिक टीम और एचएएल, व्हाइटफील्ड और इंदिरानगर पुलिस स्टेशनों के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। खोजी कुत्तों को भी लाया गया।

Also Read: 65,500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ FDI आकर्षित करने में महाराष्ट्र सबसे आगे

पुलिस ने पुष्टि की कि यह एक विस्फोट था, संभवतः सिलेंडर फटने के कारण हुआ, लेकिन सटीक कारण की अभी भी जांच की जा रही है। घायलों की संख्या को लेकर रिपोर्ट अलग-अलग है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, कम से कम पांच लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

TV9 कन्नड़ के मुताबिक, होटल स्टाफ समेत पांच से ज्यादा लोग घायल हो गए. पुलिस की जांच जारी है और अधिक जानकारी का इंतजार है।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 8:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement