facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

बेंगलुरु के कपल ने Amazon से किया ऑर्डर…मगर मिला जिंदा कोबरा, Viral Video देख उड़ जाएंगे आपके भी होश

Advertisement

दंपत्ति ने बताया कि उन्होंने हाल ही में Amazon से एक 'एक्सबॉक्स कंट्रोलर' ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें पार्सल में से एक जिंदा सांप मिला।

Last Updated- June 19, 2024 | 2:54 PM IST
amazon order
Representative Image

घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करना आजकल आम बात हो गई है। लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग कंपनियों से चीजें ऑर्डर करते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि जो सामान मंगवाया होता है उसकी जगह कुछ और मिलता है। लेकिन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां ऑर्डर के साथ जिंदा सांप निकला। इस घटना की वीडियो सोशल मीडीया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

आइए, जानते हैं पूरा मामला-

बेंगलुरु के एक कपल के तब होश उड़ गए जब उनके Amazon से ऑर्डर किए गए पार्सल में जिंदा सांप निकला। दंपत्ति ने बताया कि सामान की पैकेजिंग के लिए चिपकाने वाली टेप में सांप चिपका हुआ था। संदेह है कि यह कोबरा सांप था। सरजापुर के रहने वाले यह दंपत्ति आईटी पेशेवर हैं।

कपल ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है, जो कि अब वायरल हो चुका है। दंपत्ति ने बताया कि उन्होंने हाल ही में Amazon से एक ‘एक्सबॉक्स कंट्रोलर’ ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें पार्सल में से एक जिंदा सांप मिला। उन्होंने एक बयान में दावा किया, ”पार्सल की डिलीवरी करने आए व्यक्ति ने हमें सीधे सामान सौंप दिया था। इसे बाहर नहीं रखा गया था। हम सरजापुर रोड पर रहते हैं और हमने पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। हमारे पास इसके प्रत्यक्षदर्शी भी हैं।

दंपति ने बताया कि सांप पार्सल को बंद करने वाले टेप से चिपका हुआ था। उन्होंने बताया कि सांप ने उनके घर या अपार्टमेंट में किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। दंपति ने बताया कि उन्हें अपने ऑर्डर के बदले पूरा पैसा वापस मिल गया है, लेकिन उन्हें आश्चर्य है कि ‘अत्यधिक विषैले सांप के साथ अपनी जान जोखिम में डालने के बदले उन्हें क्या मिला।’

देखें वीडियो-

Amazon ने दी सफाई

Amazon India के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि कंपनी इस घटना की जांच कर रही है। प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”हमारे ग्राहकों, कर्मचारियों और सहयोगियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम ग्राहकों को भरोसेमंद खरीदारी का अनुभव देने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और उनके लिए चीजों को सही बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना हमारी प्रतिबद्धता है। हम ग्राहकों की सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हैं और इस घटना की भी जांच कर रहे हैं।”

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 2:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement