facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आशावाद से सराबोर है भारत : बिड़ला

Advertisement

समूह के कर्मचारियों को लिखे एक संदेश में बिड़ला ने कहा कि इस बात का अहसास हो रहा है कि देश आगे बढ़ रहा है।

Last Updated- January 29, 2024 | 9:56 PM IST
Donald Trump Inauguration: Trump has the ability to reshape the current environment at the global level - Kumar Mangalam Birla ट्रंप में वैश्विक स्तर पर मौजूदा परिवेश को नया रूप देने की क्षमता- कुमार मंगलम बिड़ला

इजरायल और यूक्रेन में चल रहे युद्धों के कारण जहां दुनिया का बड़ा हिस्सा निराशा में डूबा हुआ है, वहीं भारत दृढ़ आशावाद के साथ आगे बढ़ता दिख रहा है। इसका श्रेय पिछले कुछ वर्षों में भारत सरकार द्वारा उठाए कदमों को जाता है। यह राय आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की है।

समूह के कर्मचारियों को लिखे एक संदेश में बिड़ला ने कहा कि इस बात का अहसास हो रहा है कि देश आगे बढ़ रहा है। बिड़ला ने कहा ‘भारत आशावाद, गौरव और उम्मीदों से भरा हुआ है। यह उम्मीद हमारे देश के तेज गति वाली उच्च वृद्धि से उपजी है। इसके लिए काफी श्रेय हमारी सरकार को जाता है।’

उन्होंने कहा ‘किसी राष्ट्र की प्रगति के क्रम में एक क्षण ऐसा आता है, जब आप खास धड़कन अनुभव करते हैं। एक गहरा प्रभावशाली क्षण – राष्ट्र के आत्मविश्वास की धड़कन। शायद अब ऐसे सूचकांक की कल्पना करने का समय आ गया है जो किसी राष्ट्र के सामूहिक विश्वास को दर्शाता हो। इसे राष्ट्रीय आत्मविश्वास सूचकांक कह सकते हैं।’

जैसे-जैसे कारोबार समृद्ध हुआ है, वर्ष 2023 आदित्य बिड़ला समूह के लिए कई उपलब्धियों वाला रहा है।

ब्लूमबर्ग इंडिया की समृद्ध लोगों की सूची में 11वें स्थान पर मौजूद बिड़ला ने दूरसंचार जैसे एकल कारोबारों पर टिप्पणी किए बिना कहा ‘हमारे समूह का बाजार पूंजीकरण पिछले वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत बढ़कर तकरीबन 90 अरब डॉलर हो गया, हमारे बड़े स्तर के विनिर्माण कारोबारों ने अपने नेतृत्व की स्थिति को मजबूत किया और हमारे उपभोक्ता कारोबार बदलाव वाले विकास की देहरी पर हैं। वर्ष 2024 में हम दो नए बड़े कारोबारों की शुरुआत कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement