facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘भारत फोरकास्ट सिस्टम’ लॉन्च, अब गांव-पंचायत स्तर तक मिलेगा मौसम का सटीक पूर्वानुमान

Advertisement

भारत का मौसम विभाग अब वर्तमान प्रणालियों की जगह इस मॉडल का उपयोग छोटे इलाके के मौसम का आकलन अल्पावधि व दीर्घावधि के लिए करेगा।

Last Updated- May 27, 2025 | 8:35 AM IST
Weather Forecast

Bharat Forecast System: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने छह किलोमीटर ग्रिड में मौसम का सटीक आकलन देने वाले विश्व के पहले आकलन मॉडल को आज जारी किया। यह विश्व में 12 किलोमीटर ग्रिड में मौसस के रुझान का आकलन करने वाले मॉडल से कहीं बेहतर है।

‘भारत फोरकास्ट सिस्टम’ नामक मॉडल गांव से लेकर पंचायत स्तर तक के मौसम का पूर्वानुमान लगा सकता है और इसके पूर्वानुमान लगाने का स्तर 64 प्रतिशत बेहतर हुआ है। मॉनसून के मौसम में अत्यधिक बारिश होना आम घटना है। हालांकि हालिया अनुमान लगाने की प्रणाली की तुलना में भारत फोरकास्ट सिस्टम 30 प्रतिशत अधिक सटीकता प्रदर्शित करता है। इसने चक्रवात के रास्ते का पूर्वानुमान लगाने में भी उल्लेखनीय सुधार किया है।

पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) ने इस मॉडल को विकसित किया है। भारत का मौसम विभाग अब वर्तमान प्रणालियों की जगह इस मॉडल का उपयोग छोटे इलाके के मौसम का आकलन अल्पावधि व दीर्घावधि के लिए करेगा। विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह नई विकसित प्रणाली भारत के मौसम विभाग के सुपुर्द की।

आईआईटीएम-पुणे के निदेशक डॉ. सूर्यचंद्र राव ने संबोधन में बताया कि पहले के मौसम पूर्वानुमान मॉडल किसी विशेष क्षेत्र पर सटीक मौसम की भविष्यवाणी करने में लगभग 12-14 घंटे का समय लेते थे, लेकिन केंद्र सरकार के ‘मिशन मौसम’ के हिस्से के रूप में उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग प्रणालियों में प्रगति होने से अब हमारे पास 4-6 घंटे में मौसम की सटीक भविष्यवाणी करने की क्षमता है।

भारत के मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि उनका विभाग मौसम का आकलन करने वाले स्वदेशी मॉडल का उपयोग करेगा। यह केंद्र सरकार के मौसम पूर्वानुमान सभी के लिए आसानी से उपलब्ध व उपयोगी होने के प्रयास के अनुकूल है। इस प्रणाली से लोगों को बेहद फायदा होगा और यह प्रणाली देश के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - May 27, 2025 | 8:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement