facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharat Gaurav Train: 21 मार्च से दिल्ली से नॉर्थ ईस्ट तक चलेगी रेलवे की खास ट्रेन

Advertisement
Last Updated- March 05, 2023 | 10:28 AM IST
Bharat Gaurav Train

भारतीय रेलवे 21 मार्च को पूर्वोत्तर के लिए ‘भारत गौरव ट्रेन’ संचालित करेगा। इस ट्रेन के जरिए लोग क्षेत्र का भ्रमण कर सकेंगे। रेल मंत्रालय ने एक बयान में शनिवार को बताया कि पंद्रह दिवसीय यात्रा में असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय को शामिल किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा, “बहु प्रतीक्षित ट्रेन भ्रमण कार्यक्रम “नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी: बियॉन्ड गुवाहाटी” को संचालित करने का निर्णय लिया है। ट्रेन का सफर 21 मार्च 2023 को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगा।”

बयान में कहा गया है कि अत्याधुनिक ‘डीलक्स एसी’ पर्यटक ट्रेन में कुल 156 पर्यटक सफर कर सकते हैं। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन 15 दिनों में असम के गुवाहाटी, शिवसागर, जोरहाट एवं काजीरंगा, त्रिपुरा में उनाकोटी, अगरतला व उदयपुर, नगालैंड के दीमापुर और कोहिमा तथा मेघालय में शिलांग व चेरापूंजी को कवर करेगा।

सैलानी इस पर्यटक ट्रेन में दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी रेलवे स्टेशन से भी चढ़ या उतर सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 5, 2023 | 10:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement