facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharat Jodo Nyay Yatra: देश में नफरत और हिंसा फैलाई जा रही- राहुल गांधी

Advertisement

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में अपने स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा, 'बंगाल एक विशेष स्थान रखता है।

Last Updated- January 28, 2024 | 10:45 PM IST
Rahul Gandhi- राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर देशभर में नफरत और हिंसा फैलाने तथा गरीबों और युवाओं के हितों को नजरअंदाज करके बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम करने का आरोप लगाया।

गांधी उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों के लिए एक अल्पकालिक भर्ती योजना ‘अग्निवीर’ को शुरू करके उन युवाओं का मखौल उड़ाया है जो सशस्त्र बलों में शामिल होना चाहते थे।’

उन्होंने कहा कि देशभर में नफरत और हिंसा फैलायी जा रही है। इससे कोई फायदा नहीं होगा। नफरत फैलाने के बजाय, हमें प्यार का प्रसार करने और अपने युवाओं को न्याय दिलाने की दिशा में काम करना होगा। केंद्र सरकार केवल बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है, गरीबों और युवाओं के लिए नहीं।

गांधी ने पश्चिम बंगाल में अपने स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा, ‘बंगाल एक विशेष स्थान रखता है। इसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वैचारिक लड़ाई का नेतृत्व किया था। यह बंगाल और बंगालियों का कर्तव्य है कि वे नफरत के खिलाफ लड़ने का एक रास्ता दिखाएं और वर्तमान परिस्थितियों में देश को एकसाथ बांधकर रखें।’ उन्होंने कहा, ‘यदि आप मौके पर नहीं खड़े हुए तो लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे।’

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करने के लिए रविवार सुबह पश्चिम बंगाल पहुंचे। यह यात्रा दो दिन के अंतराल के बाद फिर से प्रारंभ हुई। कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे पर राहुल का स्वागत किया। सिलीगुड़ी से राहुल जलपाईगुड़ी गए, जहां से यात्रा दोपहर में फिर से शुरू होगी। चौधरी ने कहा कि यात्रा बस और पैदल दोनों माध्यमों से आगे बढ़ेगी और रात को सिलीगुड़ी के पास रुकेगी।

Advertisement
First Published - January 28, 2024 | 10:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement