facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharat Tex 2024: PM मोदी 26 फरवरी को वैश्विक कपड़ा प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Advertisement

कपड़ा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सोमवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 46 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Last Updated- February 23, 2024 | 4:24 PM IST
PM Modi
Prime Minister Narendra Modi (File Pic)

Bharat Tex 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में भारत के सबसे बड़े कपड़ा कार्यक्रम ‘भारत टेक्स’ का उद्घाटन करेंगे। कपड़ा मंत्रालय की सचिव रचना शाह ने शुक्रवार को कहा कि भारत टेक्स 22 लाख वर्ग फुट प्रदर्शनी क्षेत्र में फैला होगा। इसमें 100 देशों और 3,000 से अधिक व्यापार खरीदार भागीदारी करेंगे।

उन्होंने कहा, ”ब्रांड इंडिया को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने पेश करने का यह हमारा प्रयास है। यह कपड़ा परिवेश की पूरी ताकत को प्रदर्शित करेगा।”

कपड़ा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सोमवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 46 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इनमें अंतरराष्ट्रीय भागीदारी भी शामिल है।

शाह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कपड़ा मंत्रालय क्षेत्र के लिए 10,683 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के प्रतिभागियों के साथ काम कर रहा है और उनकी किसी भी समस्या का समाधान किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय को प्रोत्साहन के संदर्भ में पीएलआई योजना का दायरा बढ़ाने के लिए उद्योग से कुछ सुझाव मिले हैं। अब तक मंजूर हो चुके सात पीएम-मित्र पार्कों में होने वाले निवेश और अनुमानित रोजगार सृजन पर उन्होंने कहा कि अगले 4-6 वर्षों में 70,000 करोड़ रुपये (प्रत्येक पार्क से 10,000 करोड़ रुपये) के निवेश की उम्मीद है। इससे करीब 20 लाख लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल सकता है।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 4:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement