facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारती एयरटेल, उसकी सब्सिड्यरी ने चुनावी बॉन्ड से भाजपा को लगभग 234 करोड़ रुपये का चंदा दिया

Advertisement

चुनाव आयोग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

Last Updated- March 22, 2024 | 8:09 PM IST
Mumbai has the largest share of electoral bonds sold since inception Electoral Bond: मुंबई में बिके सबसे ज्यादा चुनावी बॉन्ड, फिर इन राज्यों से मिले राजनीतिक पार्टियों को सबसे ज्यादा दान

भारती एयरटेल और उसकी अनुषंगी कंपनी भारती टेलीमीडिया ने लगभग 235 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड खरीदे और इसमें से एक करोड़ रुपये को छोड़कर बाकी सारी राशि सत्तारूढ़ दल भाजपा को दी। चुनाव आयोग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। भारती एयरटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगभग 197.5 करोड़ रुपये, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस को 50 लाख रुपये और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 10 लाख रुपये का चंदा दिया।

आंकड़ों के मुताबिक, सुनील मित्तल की अगुवाई वाली दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल की अनुषंगी भारती टेलीमीडिया ने बीजेपी को 37 करोड़ रुपये के बॉन्ड दान किए। इस तरह भारती समूह की दो कंपनियों ने चुनावी बॉन्ड के जरिए भाजपा को कुल मिलाकर लगभग 234 करोड़ रुपये का चंदा दिया।

इस पर टिप्पणी के लिए भारती एयरटेल को भेजे गए मेल का कोई जवाब नहीं आया। इस बीच, आंकड़ों के मुताबिक भारत में आईटी कंपनियों ने चुनावी बॉन्ड के जरिए विभिन्न राजनीतिक दलों को लगभग 15 करोड़ रुपये का चंदा दिया। इनमें साएंट ने सबसे अधिक 10 करोड़ रुपये का चंदा भाजपा को दिया, जबकि जेनसर टेक्नोलॉजीज ने भाजपा को तीन करोड़ रुपये दिए।

Advertisement
First Published - March 22, 2024 | 8:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement