facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भुवनेश्वर को मिलेगी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, IndiGo दुबई के लिए 15 मई से शुरू करेगी सेवाएं

Advertisement

इंडिगो सप्ताह में तीन बार - सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सेवा संचालित करेगी। एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआती टिकट की कीमत 10,000 रुपये प्रति सेक्टर है।

Last Updated- April 02, 2023 | 3:31 PM IST
indigo

उत्कल दिवस के अवसर पर ओडिशा के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। भुवनेश्वर हवाईअड्डे को अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान मिलने वाली है। इंडिगो 15 मई से दुबई के लिए सीधी सेवा शुरू करेगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को उत्कल दिवस के अवसर पर उड़ान के लिए टिकट बिक्री की शुरुआत की।

इंडिगो सप्ताह में तीन बार – सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सेवा संचालित करेगी। एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआती टिकट की कीमत 10,000 रुपये प्रति सेक्टर है। मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा, ‘कनेक्टिविटी विकास की चाबी है और यह हमारी सरकार का फोकस क्षेत्र रहा है। दुबई के साथ सीधी कनेक्टिविटी, जो सबसे बड़े विमानन केंद्रों में से एक है, दुनिया के लिए एक प्रवेश द्वार खोलेगी।’

उन्होंने कहा कि उड़ान सेवा का ओडिशा में IT, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश के बढ़ने की संभावना है।

इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ​​ने कहा कि किफायती किराए पर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने में एयरलाइन सबसे आगे रही है। एक अधिकारी ने कहा कि जल्द ही सिंगापुर और बैंकॉक के लिए उड़ानें भी शुरू होंगी।

सेवाओं की सुविधा के लिए नागरिक उड्डयन ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद देते हुए पटनायक ने कहा कि राज्य का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल दुबई के लिए पहली उड़ान से यात्रा करेगा।

Advertisement
First Published - April 2, 2023 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement