facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPI ट्रांजैक्शन में मई में आया भारी उछाल, महीने के 10 दिनों में ही हुआ अरबों का ट्रांजैक्शन

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 5:10 PM IST
UPI payment

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शन ने मई में वैल्यू के मामले में 14.3 ट्रिलियन रुपये और वॉल्यूम के मामले में 9.41 बिलियन का नया उच्च स्तर हासिल किया। यह अप्रैल की तुलना में वैल्यू में 2 प्रतिशत (14.07 ट्रिलियन रुपये) और वॉल्यूम में 6 प्रतिशत (8.89 बिलियन) की बढ़ोतरी  है।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक, मई के आखिरी दस दिनों में करीब 3.96 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। पिछले वित्तीय वर्ष (2022-23) में मई की तुलना में लेनदेन की मात्रा में 58 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि वैल्यू में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई। य

ह वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब सरकार विभिन्न क्षेत्रों में टैक्स कलेक्शन को डिजिटल भुगतान के तहत लाने पर जोर दे रही है। मार्च 2023 में, संख्या 14.1 ट्रिलियन रुपये की वैल्यू के साथ 8.68 बिलियन थी।

तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) लेनदेन अप्रैल में 5.21 ट्रिलियन रुपये की तुलना में लगभग 1 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 5.26 ट्रिलियन रुपये हो गया। इसी अवधि के दौरान, IMPS का वॉल्यूम भी मई में मामूली रूप से बढ़कर 50 करोड़ हो गया, जबकि अप्रैल में यह 49.6 करोड़ था। मार्च 2023 में यह 49.7 करोड़ और 5.46 लाख करोड़ रुपये थी। मई 2022 की तुलना में मई के आंकड़ों में IMPS पर मात्रा के लिहाज से 3 प्रतिशत और मूल्य के लिहाज से 16 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

मई में FASTag लेनदेन में वॉल्यूम के हिसाब से 10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, अप्रैल में यह 30.5 करोड़ से मई में 33.5 करोड़ पहुंच गई। मूल्य के लिहाज से यह अप्रैल में 5,149 रुपये की तुलना में मई में 6 प्रतिशत बढ़कर 5,437 करोड़ रुपये हो गया। इस सेगमेंट में भी अप्रैल 2022 की तुलना में 17 प्रतिशत वॉल्यूम ग्रोथ और 24 प्रतिशत वैल्यू ग्रोथ देखी गई। मार्च 2023 में, ये संख्या 5,067 करोड़ रुपये के मूल्य के साथ 306.3 मिलियन लेनदेन थी।

आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) मई में 2.35 प्रतिशत घटकर 99.6 मिलियन रह गई, जबकि अप्रैल में यह 10.2 करोड़ थी। मूल्य के संदर्भ में, यह मई 2023 में 28,037 करोड़ रुपये पर थी, जो अप्रैल में 29,649 करोड़ रुपये से 5.4 प्रतिशत कम था।

चालू महीने के आंकड़े 30,541 करोड़ रुपये के मूल्य के साथ मार्च 2023 के 109.7 करोड़ लेनदेन की संख्या से बहुत कम हैं। साल-दर-साल आधार पर भी AePS संख्या में मात्रा के लिहाज से 9 फीसदी और मूल्य के लिहाज से 8 फीसदी की कमी आई है।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement