facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के निधन पर पीएम मोदी समेत देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजली

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 10:31 PM IST
Parkash Singh Badal
PTI

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का 95 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार सुबह उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन के बाद उन्हें पीएम मोदी समेत देश के कई नामचीन नेताओं ने श्रद्धांजली दी है।

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, “श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक उल्लेखनीय राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।”

 

पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा, “पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार मिला… वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें..
वाहेगुरु, वाहेगुरु”

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान तथा उनके शोकाकुल समर्थकों व परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!”

 

लंबे समय तक राजनीतिक जीवन में प्रकाश सिंह बादल के मुख्य प्रतिद्वंदी रहे अमरिंदर सिंह ने लिखा, “प्रकाश सिंह बादल के निधन से गहरा दुख हुआ। उनको और उनके पूरे परिवार को मेरी गहरी संवेदनाएं। बादल साहब का पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सभी ने सम्मान किया। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”

 

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रृद्धांजली दी और दो ट्वीट किए। उन्होंने कहा, “श्री प्रकाश सिंह बादल जी एक राजनीतिक दिग्गज थे जिन्होंने कई दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में, उन्होंने किसानों और हमारे समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय योगदान दिए।”

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, “बादल साहब माटी के लाल थे जो जीवन भर अपनी जड़ों से जुड़े रहे। मुझे कई मुद्दों पर उनके साथ अपनी बातचीत को बड़े चाव से याद है। उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनके शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’ शांति!”

 

पंजाब सरकार में अपने कार्यकाल के दौरान, बादल ने पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री के रूप में कार्य किया। वह 1972, 1980 और 2002 में पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। उन्होंने 1977 में मोरारजी देसाई की सरकार में केंद्रीय कृषि और सिंचाई मंत्री के रूप में भी काम किया।

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement